Swati Pandey
Read More
---विज्ञापन---
Ompal Singh Nehra Passed Away In Meerut: मुलायम सिंह के करीबी पूर्व राज्यमंत्री ओमपाल सिंह नेहरा का लंबी बिमारी से निधन हो गया। ओमपाल सिंह नेहरा सपा सरकार में राज्यमंत्री थे। राज्यमंत्री ओमपाल सिंह नेहरा कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। नेहरा ने आज दोपहर अंतिम सांस ली।
राम मंदिर निर्माण में मुसलमानों द्वारा कारसेवा के बयान पर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ओमपाल नेहरा को यूपी सरकार ने बर्खास्त कर दिया था। बता दें कि बिजनौर के रहने वाले ओमपाल नेहरा मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाते थे। अखिलेश सरकार में उनके पास मनोरंजन कर विभाग के सलाहकार एवं दर्जा प्राप्त मंत्री का पद था। हालांकि, उन्हें राम मंदिर के समर्थन में टिप्पणी करने पर पार्टी ने महज दो महीने बाद पद से मुक्त कर दिया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।