Ghaziabad News: गाजियाबाद के पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह की बेटी योगजा सिंह की बेटी के साथ धोखाधड़ी की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह मामला जमीन के बेचने से जुड़ा है। योगजा सिंह ने कविनगर थाने में रिपोर्ट देकर कहा कि लोहा व्यापारी आनंद प्रकाश ने मकान बेचने के नाम पर उससे साढ़े तीन करोड़ रुपये हड़प लिए। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
एफआईआर के अनुसार योगजा सिंह ने 14 जून 2014 को राजनगर में एक मकान का सौदा आनंद प्रकाश से साढ़े 5 करोड़ रुपये में हुआ। इसके लिए 10 लाख रुपये का बयाना दिया गया। 15 जुलाई 2014 को इस मकान का कब्जा मिल गया। मुझे इस पर लोन कराना था, इस लिए मैंने साढ़े 33 लाख रुपये आनंद प्रकाश के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इस दौरान मैं उनसे मकान के कागजात मांगती रही, लेकिन मुझे नहीं मिले। कागज देने की एवज में मुझसे और पैसों की डिमांड की गई। इसलिए साल 2018 में मैंने एक करोड़ रुपये, 15 नवंबर 2019 को एक करोड़ रुपये और 12 अक्टूबर 2023 को एक करोड़ रुपये मैंने दे दिए। इस तरह से कुल 3 करोड़ 48 लाख रुपये की राशि आनंद प्रकाश के पास पहुंच गई।
ये भी पढ़ेंः Noida में अब इन सड़कों पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शा और ट्रक, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
प्राॅपर्टी पर पहले से चल रहा था लोन
योगजा सिंह ने कहा कि 21 अक्टूबर 2023 को मेरा 2 करोड़ रुपये का लोन बैंक से स्वीकृत हो गया। इसके बाद मैंने आनंद प्रकाश से मकान की रजिस्ट्री कराने के लिए कहा। मेरे बार-बार कहने के बाद भी आनंद प्रकाश ने बैनामा नहीं कराया। इसके बाद मुझे पता चला कि आनंद प्रकाश ने इस पर पहले से ही लोन लिया हुआ था। उसकी मंशा मुझे मकान से बेदखल कर कब्जा करने की थी।
ये भी पढ़ेंः उत्तराखंड: खाने में थूकने पर 100000 लाख जुर्माना, 3 साल तक की हो सकती है जेल
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 hr agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 hr agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
3 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
6 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
7 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
7 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
17 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
17 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
17 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines