Bareilly: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक परीक्षा केंद्र पर अधेड़ उम्र के एक शख्स को परीक्षार्थी के तौर पर देख हर कोई सन्न रह गया। हैरानी तो उस वक्त हुई जब लोगों को पता चला कि वे कोई और नहीं बल्कि भाजपा के एक पूर्व विधायक हैं। वह यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा देने के लिए केंद्र पर पहुंचे थे।
परीक्षा केंद्र पर बच्चे देखकर रह गए हैरान
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 16 फरवरी को परीक्षा देने के लिए भाजपा के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। 51 वर्षीय पूर्व विधायक ने बताया कि परीक्षा के लिए आए छात्र पहले तो उन्हें देखकर हैरान रह गए, लेकिन वे यह देखकर खुश हुए कि उनके क्षेत्र का एक नेता भी परीक्षा में शामिल हो रहा है।
2017 में बरेली के बिथरी से जीते थे विधायकी
जानकारी के मुताबिक राजेश मिश्रा को वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा से लड़े थे। उन्होंने बरेली के बिथरी चैनपुर निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की। हालांकि उन्हें पिछले साल विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी से टिकट नहीं मिला था। उन्होंने कहा कि एक राजनेता के रूप में व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाने का फैसला किया। इसलिए उन्होंने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू की।
पढ़ाई के पीछे बताए ये दो कारण
मिश्रा ने मीडिया को बताया कि अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाने से उन्हें अपने युवा मतदाताओं के साथ बेहतर तरीके से जुड़ने में मदद मिलेगी, लेकिन इस कदम का एक बड़ा उद्देश्य भी है। उन्होंने कहा कि एक विधायक के रूप में उन्होंने महसूस किया कि बड़ी संख्या में लोगों को न्याय नहीं मिलता है, क्योंकि वे आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण एक अच्छे वकील का खर्च नहीं उठा सकते।
विज्ञान में रुचि होने के बाद भी कला वर्ग चुना
इसलिए पूर्व विधायक ने फैसला किया कि वे लोगों की मदद करने के लिए कानून की पढ़ाई करेंगे। इसके लिए उन्होंने 12वीं की बोर्ड परीक्षा से अपनी शुरुआत की है। वकील बनने के लिए मिश्रा ने विज्ञान में रुचि होने के बावजूद कला वर्ग को चुना।
रात में 11 से 1 बजे तक करते हैं पढ़ाई
उन्होंने कहा कि मैंने बोर्ड परीक्षा के लिए अपने विषयों के रूप में हिंदी, ललित कला, सामाजिक अध्ययन, नागरिक शास्त्र और समाजशास्त्र को चुना है। ये विषय मुझे कानून की पढ़ाई में भी मदद करेंगे। तीन बड़े बच्चों के पिता मिश्रा ने बताया कि मैं रात में 11 बजे से 1 बजे तक पढ़ाई करता हूं। दिन में भी समय मिलने पर पढ़ाई करता हूं।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
यूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
2 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
5 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
17 hrs agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
19 hrs agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
19 hrs agoचम्पावत में धामी की कैबिनेट बैठक, अब जिलों में भी होगी मंत्रिमंडल की बैठक
20 hrs agoसीएम धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
20 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', कारपेट एक्सपो में CM योगी का ऐलान
21 hrs agoराज्यसभा चुनाव: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक BJP प्रत्याशी
1 day agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख लोगों को होगा फायदा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines