Noida News: फरीदाबाद-नोएडा-गुरुग्राम (एफएनजी) एक्सप्रेसवे की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्राधिकरण ने एक बार फिर प्रयास तेज कर दिए हैं. अधूरी पड़ी इस परियोजना के पांच किलोमीटर हिस्से की सफाई के लिए तीसरी बार टेंडर जारी किया गया है. एजेंसियों से आवेदन 3 नवंबर तक मांगे गए हैं. यह टेंडर जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किया गया है.
पहले दो टेंडर रहे बेअसर
इससे पहले दो बार जारी किए गए टेंडर में कोई भी एजेंसी आगे नहीं आई थी. रखरखाव के अभाव में एक्सप्रेसवे की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. टूटी सड़कों और जमा कचरे के कारण आवागमन में दिक्कत बढ़ी हैं. एफएनजी से सेवन एक्स समेत कई सेक्टर जुड़े हुए हैं, जिससे इसकी स्थिति शहर की स्वच्छता और यातायात दोनों को प्रभावित कर रही है.
पांच सालों के लिए होगा टेंडर
नए टेंडर के तहत चयनित एजेंसी को 5 वर्ष के लिए अनुबंधित किया जाएगा. सफाई कार्य के लिए प्राधिकरण स्वयं मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनें उपलब्ध कराएगा. एजेंसी को इसके बदले 23.07 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा. प्राधिकरण का मानना है कि इस बार प्रक्रिया सफल होने पर एक्सप्रेसवे पर साफ सफाई नजर आएगी.
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे CM योगी, तैयारियों का ले रहे जायजा
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
1 hr agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
5 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
7 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
9 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines