UP News: श्रावण मास में शिवनगरी की महिमा अपने आप में न्यारी हो जाती है। चारों ओर हर-हर महादेव का उद्घोष और कांवड़ियों के रेले देखते ही बनते हैं। ऐसे में योगी सरकार ने इस मौके को और ज्यादा खास बना दिया। काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में पहली बार हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराई गई है।
कांवड़ियों के लिए खास इंतजाम
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम पर पहली बार हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। कंधों पर कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़ियों पर जैसे ही फूल गिरे तो उनके चेहरे खिल गए। इतना ही नहीं, प्रदेश सरकार की ओर से काशी में आने वाले भक्तों के खास इंतजाम किए गए।
शिवभक्तों के लिए बिछाया रेड कार्पेट
योगी सरकार ने इस बार काशी में बाबा काशी विश्वनाथ पर जल चढ़ाने के लिए आने वाले शिवभक्तों के लिए रेड कार्पेट बिछाए हैं। इसके अलावा फूल बरसाकर कांवड़ियों का स्वागत और सम्मान किया गया। इस काम के लिए प्रशासन की ओर से बड़ी संख्या में स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं।
इन जिलों से श्रृद्धालु आते हैं मार्कण्डेय महादेव मंदिर
बाबा काशी विश्वनाथ के साथ साथ वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के कैथी में स्थित प्रसिद्ध मार्कण्डेय महादेव मंदिर और प्रयागराज-वाराणसी कांवड़िया मार्ग पर भी हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए हैं। बताया जाता है कि मार्कण्डेय महादेव मंदिर में काशी के अलावा जौनपुर और गाजीपुर समेत अन्य जिलों से भारी संख्या में श्रृद्धालु आते हैं।
संबंधित खबरें
अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
32 mins ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
2 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
3 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
4 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
4 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
5 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
6 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
10 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
12 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines