ग्रेटर नोएडा में बाढ़ का पानी हुआ जानलेवा; दो युवक बहे! डीएम ने जारी किया 72 घंटे का अलर्ट
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Noida Flood Alert: दिल्ली में यमुना ने जो तबाही मचाई उससे सभी वाकिफ हैं। अब यमुना ने उत्तर प्रदेश में अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। यमुना के किनारे वाले नोएडा और ग्रेटर नोएडा के इलाके डूब चुके हैं। ग्रेटर नोएडा के युवक बाढ़ के पानी में लापता हो चुके हैं। वहीं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए डीएम ने 72 घंटे का अलर्ट जारी किया है।
जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा में रविवार को यमुना में नहाने के लिए गए दो युवक नदी तट पर बाढ़ के पानी में लापता हो गए। ग्रेटर नोएडा पुलिस की ओर से बताया गया है कि दोनों की पहचान धीरज (21) और संजीत (17) के रूप में हुई है। दोनों युवक दनकौर थाना क्षेत्र के मकनपुर खादर गांव के रहने वाले हैं।
नोएडा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि धीरज और संजीत यमुना के पास बाढ़ वाले इलाके में नहाने गए थे। हालांकि, उनके फोन और कपड़े किनारे पर रखे हुए पाए गए हैं। हालांकि जानकारी के मुताबिक दोनों युवकों के शव पुलिस और एनडीआरएफ ने बरामद कर लिए हैं।
पुलिस ने कहा कि दोनों युवकों की तलाश में स्थानीय गोताखोरों की भी मदद ली गई थी। भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और नदी के उफान से ग्रेटर नोएडा में यमुना के किनारे मकनपुर खादर सबसे अधिक क्षतिग्रस्त इलाकों में से एक है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार बाढ़ से ग्रेटर नोएडा में 7,200 से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। 6,000 मवेशियों को भी शिफ्ट किया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: