Flood in UP: पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के कारण मैदानी इलाकों की नदियां अपने पूरे उफान के साथ बह रही हैं। नदियों के किनारे बसे गांव और कस्बों में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। ताजा मामला लखीमपुर खीरी जिले से सामने आया है। यहां एक मकान महज 4 सेकंड में शादरा नदी में समा गया।

विज्ञापन

शादरा नदी के किनारे बसा है मंझरी गांव

जानकारी के मुताबिक मामला लखीनपुर खीरी जिले के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र का है। यहां शारदा नदी बहती है। बताया गया है कि नदी के किनारे मंझरी गांव बसा हुआ है। पहाड़ों पर बारिश के कारण शारदा नदी में पानी काफी बढ़ गया है। सूत्रों का कहना है कि नदी खतरे के निशान पर बह रही है।

विज्ञापन

https://twitter.com/singhsimran4321/status/1677223293642997760

अभी 60 घरों पर गिरने का खतरा

शारदा नदी में अचानक आए पानी और तेज बहाव के कारण किनारों के तटबंधों पर मिट्टी का कटान हो रहा है। बताया गया है कि शुक्रवार को भी नदी के बहाव से काफी कटान हुआ। नदी के किनारे बने मकान के नीचे से भी मिट्टी का कटान हो गया। महज 4 सेकंड में पूरा मकान नदी में समा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी करीब 60 घरों पर भी खतरा है।

विज्ञापन

महोबा में भी ढह गया था घर

बता दें कि पिछले महीने 22 जून को महोबा जिले में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी। महोबा के चरखारी तहसील के बमहौरि बेलदारन गांव में एक नहर का पानी घुस आया था। इस दौरान गांव का एक घर मजह चंद सेकंड में पानी में समा गया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ