हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नोएडा एयरपोर्ट से 11 नए रूट पर उड़ेंगी फ्लाइट्स, जानें किन शहरों के नाम हैं लिस्ट में शामिल

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बुधवार को जयपुर औ धर्मशाला सहित 11 नए शहरों के लिए घरेलू उड़ान सेवाएं शुरू होने जा रही हैं. इन नए रूटों पर उड़ानों का संचालन इंडिगो एयरलाइंस की ओर से किया जाएगा. इसके बाद नोएडा एयरपोर्ट से संचालित होने वाली उड़ानों की संख्या बढ़कर 16 हो जाएगी.

विज्ञापन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बुधवार को जयपुर औ धर्मशाला सहित 11 नए शहरों के लिए घरेलू उड़ान सेवाएं शुरू होने जा रही हैं. इन नए रूटों पर उड़ानों का संचालन इंडिगो एयरलाइंस की ओर से किया जाएगा. इसके बाद नोएडा एयरपोर्ट से संचालित होने वाली उड़ानों की संख्या बढ़कर 16 हो जाएगी.

नोएडा एयरपोर्ट (डीएक्सएन) से घरेलू उड़ानों का संचालन 15 जून से शुरू हो चुका है. यहां इंडिगो और अकासा एयर अपनी सेवाएं दे रही हैं. शुरुआत में बेंगलुरु, नवी मुंबई, अमृतसर, हैदराबाद और जम्मू के लिए नियमित उड़ानें शुरू की गई हैं. वहीं, अब इंडिगो ने अपने नेटवर्क का विस्तार किया है और 11 नए शहरों को भी जोड़ा है. इसके बाद इन जगहों से यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा होगी.

कौन-कौन से शहर जुड़े?

इन शहरों में जयपुर, श्रीनगर, जोधपुर, धर्मशाला, भोपाल, देहरादून, लखनऊ, पंतनगर, चंडीगढ़, बरेली और किशनगढ़ शामिल हैं. इनमें बरेली और किशनगढ़ के लिए निर्धारित दिनों में ही उड़ानों का संचालन किया जाएगा. जबकि अन्य शहरों के लिए तय शेड्यूल के अनुसार सेवाएं उपलब्ध रहेंगी. इन नई उड़ानों के लिए टिकट बुकिंग मई में ही शुरू कर दी गई थी. नए शहरों के जुड़ने से पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय संपर्क को भी बढ़ावा मिलेगा.

विज्ञापन

रात और दिन के हवाई किराये में है अंतर

नोएडा एयरपोर्ट पर समय के अनुसार भी हवाई टिकट के दामों में अंतर है. रात्रि के समय उड़ान थोड़ी महंगी पड़ेगी, जबकि दिन में टिकट के दाम काफी कम हैं. नोएडा एयरपोर्ट पर कैट तीन जैसे आधुनिक उपकरण लगे हैं, जिससे घने कोहरे समेत जीरो विजिबिलिटी में भी रनवे पर लैंडिंग और टेकऑफ संभव है.

यह भी पढ़ें- कानपुर वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सफल रहा Kanpur Metro ट्रायल, 7 नए स्टेशन के साथ जल्द शुरू होगा पूरा कॉरिडोर-1

विज्ञापन

हर रोज 32 बार विमान करेंगे लैंडिंग-टेकऑफ

नोएडा एयरपोर्ट के रनवे पर प्रतिदिन विमान 32 बार लैंडिंग और टेकऑफ करेंगे. वहीं, बरेली व किशनगढ़ के लिए निर्धारित दिनों के अनुसार फ्लाइट का संचालन होगा. बरेली के लिए सोमवार, बुधवार, शुक्रवार व रविवार जबकि किशनगढ़ के लिए मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को फ्लाइट रहेगी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola