हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Noida Airport : इन 7 शहरों की फ्लाइट पकड़ने के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली एयरपोर्ट, नोएडा से भर सकेंगे उड़ान

Flights from Noida Airport will operate to these 7 cities: नोएडा एयरपोर्ट से यात्रियों के लिए उड़ानों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। यहां से 25 घरेलू उड़ानें और 3 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें चलाई जाएंगी। इसके अलावा यहां से 2 कार्गो सेवाएं अलग से चलेंगी। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार जल्द ही यहां से 65 उड़ानों का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन
नोएडा एयरपोर्ट (प्रतिकात्मक फोटो)

Flights from Noida Airport will operate to these 7 cities: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चालू होने का एनसीआर में रहने वाले लोग वर्षों से इंतजार कर रहे हैं। अब एयरपोर्ट के उद्दघाटन की डेट सामने आ गई है। दरसअल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बुधवार को ये घोषणा की है कि यहां से 30 अक्टूबर से उड़ानें शुरू हो जाएंगी।

इस खबर से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर एनसीआर से मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, हैदराबाद, बेंगलुरु, देहरादून और हलिबली (हुबली) जाने वाले लोग यहां से सीधी उड़ान ले सकेंगे। बता दें शुरुआत में नोएडा एयरपोर्ट से करीब 30 उड़ानों का परिचालन किया जाएगा।

यात्रियों के लिए उड़ानों की बुकिंग शुरू हो चुकी है

नोएडा एयरपोर्ट से यात्रियों के लिए उड़ानों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। जानकारी के अनुसार शुरुआत में यहां से 25 घरेलू उड़ानें और 3 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें चलाई जाएंगी। इसके अलावा यहां से 2 कार्गो सेवाएं अलग से चलेंगी। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार जल्द ही यहां से 65 उड़ानों का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन

दुबई और सिंगापुर की उड़ानें संचालित करेगी इंडिगो

इंडिगो एयरलाइन नोएडा एयरपोर्ट से दुबई, ज्यूरिख और सिंगापुर के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट ऑपरेट करेंगी। अब एनसीआर के लोगों को इन देशों में जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा इससे दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों का दबाव कम होगा और यूपी को ग्लोबल कनेक्ट मिलेगा। बता दें आए दिन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सटे ग्रेटर नोएडा में ऑटो एक्सपो और इंटरेनशनल ट्रेड फेयर जैसे इवेंट होते रहते हैं।

नोएडा एयरपोर्ट के बारे में ये भी जानें

विज्ञापन

-एयरपोर्ट का निर्माण 2018 में शुरू हुआ था।

-अब 90% से अधिक काम पूरा हो चुका है, जिसमें रनवे और एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर 90% तैयार है।

विज्ञापन

-उद्घाटन 30 अक्टूबर को होगा, लेकिन पूर्ण व्यावसायिक संचालन नवंबर 2025 के मध्य से शुरू होगा।

-पहले चरण में 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, और कार्गो संचालन सितंबर 2025 से ही शुरू हो सकता है।

विज्ञापन

-यह परियोजना स्विस कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी के नेतृत्व में यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईएपीएल) द्वारा विकसित की जा रही है, जिसकी कुल लागत 29,650 करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें: 30 अक्टूबर को होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, PM मोदी होंगे चीफ गेस्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola