Uttar Pradesh Ghaziabad News : गाजियाबाद में मंगलवार को एक फ्लाईट करीब 50 मिनट तक शहर के ऊपर चक्कर काटती रही। जिससे फ्लाइट में बैठे करीब 90 यात्रियों की सांसें अटकी रहीं। बताया जा रहा है कि ऐसा रूट क्लियरेंस न होने की वजह से हुआ। रूट क्लियरेंस मिलने के बाद फ्लाइट को हिंडन एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। इस पूरे मामले को हिंडन एयरपोर्ट अथॉरिटी की लापरवाही बताया जा रहा है। सूत्रों से पता चला है कि इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
यात्रियों को एयरपोर्ट पर कराया आराम
मंगलवार सुबह नौ बजे एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट हिंडन एयरपोर्ट पर लैंड होनी थी। लेकिन यह 9:50 पर लैंड हुई। ऐसा नहीं कि फ्लाइट लेट थी। शहर में फ्लाइट सुबह नौ बजे ही आ गई थी लेकिन फ्लाइट रनवे की ओर जाने की बजाय शहर के ऊपर ही चक्कर काटती रही। रूट क्लियरेंस न मिलने पर फ्लाइट को करीब 50 मिनट तक शहर के ऊपर चक्कर काटना पड़ा। फ्लाइट लैंड होने के बाद यात्रियों को कुछ देर एयरपोर्ट पर ही बैठाकर उन्हें जलपान कराया गया। कुछ देर आराम कराने के बाद उन्हें रवाना कर दिया गया।
कोई तकनीकी दिक्कत नहीं
एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि क्लियरेंस न मिलने की वजह से फ्लाइट समय पर नहीं उतर सकी। 50 मिनट बाद रूट क्लियरेंस मिलने के बाद उसे उतारा गया है। उन्होंने बताया कि एयरलाइंस कंपनी की ओर से उन्हें बताया गया कि कोई तकनीकी दिक्कत नहीं थी बल्कि रूट क्लियरेंस न होने की वजह से विमान देरी से उतरा।
यात्रियों ने बताया बड़ी लापरवाही
इस पूरे मामले को लेकर एयरलाइंस कंपनी की ओर से भी रूट क्लियरेंस न होने की बात कही गई है। जबकि यात्रियों का कहना है कि यह बहुत बड़ी लापरवाही है। इतनी बड़ी घटना को एयरलाइंस कंपनी बहुत आसानी से बता रही है। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल इस मामले में जांच के आदेश दिए जाने की बात कही जा रही है।
संबंधित खबरें
'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', CM योगी का ऐलान, जानें नाम बदलने के पीछे की राजनीति
27 mins agoराज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों का ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
2 hrs agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
5 hrs ago'12000 टूरिस्ट, होटल-गेस्ट हाउस फुल और…', जानें उत्तराखंड और हिमाचल घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
6 hrs ago'अफवाहों पर ध्यान न दें लोग', प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के 8 दिन बाद आया आश्रम का बयान
11 hrs agoयूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
20 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
21 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
22 hrs agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
23 hrs agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines