Uttar Pradesh Hindon Airport : गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित हिंडन एयरपोर्ट से रविवार से जम्मू के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हुई। फ्लाइट चेन्नई से 78 यात्रियों को लेकर हिंडन पहुंची और यहां से 84 यात्रियों को लेकर सुबह साढ़े नौ बजे जम्मू के लिए रवाना हो गई। वहीं अब 30 मार्च से भुवनेश्वर के लिए भी फ्लाइट सेवा शुरू होने वाली है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
30 मार्च को भुवनेश्वर के लिए हवाई सेवा शुरू
हिंडन एयरपोर्ट के निदेशक उमेश यादव ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े नौ बजे जम्मू के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हुई है। वहीं दोपहर 1:05 बजे जम्मू से फ्लाइट वापस आई और हिंडन पर 90 यात्रियों को छोड़ा। सोमवार को भी यह क्रम जारी रहा। एयरपोर्ट निदेशक के मुताबिक सोमवार को भी करीब 80 यात्री ने जम्मू रवाना हुए। उन्होंने बताया कि अब 30 मार्च को भुवनेश्वर के लिए हवाई सेवा शुरू की तैयारी में अधिकारी जुट गए हैं। जम्मू के लिए जाने वाली पहली फ्लाइट चेन्नई से 78 यात्रियों को लेकर हिंडन हवाईअड्डे पर पहुंची थी।
लोगों में उत्साह आया नजर
उमेश यादव ने बताया कि चेन्नई से जम्मू को जाने वाली फ्लाइट का हिंडन हवाई अड्डा कनेक्टिंग बिंदु है। यहां से जम्मू के लिए सीधा हवाई सफर तय किया जाएगा। घूमने के शौकीन हों या कारोबारी अब जम्मू के लिए कम समय में बेहतर सफर मिल सकेगा। सोमवार को शुरू हुई इस हवाई यात्रा से लोगों में उत्साह नजर आया।
ट्रेन के मुकाबले समय की बचत
24 मार्च की दोपहर जम्मू से लौटे नोएडा निवासी गौरव ने बताया कि वह काम के काम के सिलसिले में जम्मू जाते रहते हैं। जम्मू की सीधी फ्लाइट शुरू होने से काफी आसानी हुई है। वहीं दूसरे यात्री पवन ने बताया कि माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौटे हैं। टिकट भी सस्ता है और ट्रेन के मुकाबले काफी समय भी बचा है।
हिंडन एयरपोर्ट से जुड़े ये शहर
हिंडन से फरवरी तक किशनगढ़, नांदेड़, लुधियाना, बठिंडा और आदमपुर की उड़ान मिल रही थी। जम्मू हिंडन से जुड़ने वाला बारहवां शहर हो गया है। जम्मू से पहले हाल ही में कोलकाता, गोवा, बंगलूरू, चेन्नई और मुंबई के लिए भी शुरू हो चुकी है हवाई सेवा शुरू की गई है। हिंडन एयरपोर्ट के निदेशक उमेश यादव ने बताया कि जल्द ही दूसरे शहरों के लिए भी हवाई सेवा शुरू की जाएगी।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
2 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
7 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
8 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
10 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
12 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
17 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
17 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines