लखनऊ में बेटे ने मां और 4 बहनों को मार डाला, आगरा से न्यू ईयर मनाने आए थे

राजधानी लखनऊ के एक होटल में 24 साल के युवक ने मां और चार बहनों की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Five People Murder in Lucknow

घटना की जानकारी देती डीसीपी

विज्ञापन

Five People Murder in Lucknow: यूपी की राजधानी लखनऊ में नए साल पर दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां बेटे ने मां और चार बहनों की हत्या कर दी। परिवार नया साल मनाने के लिए यहां आया था। इस दौरान रात में बेटे ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। जानकारी देते हुए डीसीपी रवीना त्यागी ने बताया आरोपी अरशद 24 साल का है। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

डीसीपी ने बताया कि परिवार नाका इलाके में होटल शरतजीत में रुका था। शुरुआती पूछताछ में आरोपी बेटे ने पारिवारिक विवाद को हत्या का कारण बताया है। मृतकों में आरोपी की मां आसमां, चार बहनें आलिया (9), अल्शिया (19), अक्सा (16) और रहमीन (18) शामिल हैं। परिवार आगरा के इस्लाम नगर में टेढ़ी बगिया के कुबेरपुर का रहने वाला है। सभी के शव एक ही कमरे में मिले हैं।

पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी ने गला दबाकर हत्या की है। फाॅरेंसिक टीम ने मौकेे पर पड़ताल कर रही है। बुधवार सुबह जब होटल का स्टाफ कमरे में गया तो वारदात की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इस दौरान आरोपी मौके से फरार नहीं हुआ, वहीं पर ही था।

खबर अपडेट हो रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ