जम्मू-कश्मीर में UP का पूरा परिवार खत्म, 5 लोगों में 3 बच्चे भी शामिल, आतंकी हमला नहीं, कुछ और है वजह

Five members of Uttar Pradesh family including three minor children die in Kupwara kashmir

कुपवाड़ा। उत्तरी कश्मीर (Kashmir) के कुपवाड़ा (Kupwara) जिले के क्रालपोरा (Kralpora) में किराए के मकान में रह रहा उत्तर प्रदेश का एक परिवार (Uttar Pradesh Family) मृत पाया गया है। मरने वाले पांच लोगों में दो बच्चे भी शामिल हैं। सूचना पर स्थानीय पुलिस और अधिकारियों ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद घाटी में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन

सुबह बेहोश मिला पूरा परिवार, स्थानीय अधिकारी पहुंचे

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के रहने वाले माजिद अंसारी का परिवार कुपवाड़ा जिले के क्रालपोरा में किराए के मकान में रहता था। परिवार में पांच लोग थे। बुधवार सुबह सभी लोग बेहोशी की हालत में पाए गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने सभी पांचों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

मरने वालों की हुई शिनाख्त

रिपोर्ट के अनुसार मरने वालों की पहचान माजिद अंसारी (35) पुत्र अहमद हुसैन, सोहाना खातून (30) पत्नी माजिद अंसारी, उनके बच्चे फैजान अंसारी (4), अबू जर (3) और एक नवजात शिशु के रूप में हुई है। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर क्रालपोरा ने परिवार के सदस्यों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि यह घटना दम घुटने के कारण हुई है।

विज्ञापन

मौके पर भेजी गईं दो एंबुलेंस

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि शवों के प्रारंभिक परीक्षण के बाद यह तथ्य सामने आया है। डॉक्टरों की टीम और स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि शवों को लाने के लिए दो एंबुलेंस भेजी गई थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ