हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

यूपी के कौशांबी में पटाखा गोदाम में बड़ा धमाका, 11 की मौत, कई घायल

Uttar Pradesh News: यूपी से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है, कौशाम्बी और प्रयागराज जिलों के बॉर्डर पर बसे मनौरी गांव के पटाखे बनाने वाली एक यूनिट में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए.

विज्ञापन
पटाखा गोदाम में आग (Photo-ANI)

5 Killed In Explosion At Firecracker Unit: सोमवार, 31 अगस्त 2026 को यूपी के मनौरी गांव में पटाखे बनाने वाली एक यूनिट में जबरदस्त धमाका हुआ, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. ये गांव कौशांबी और प्रयागराज जिलों की सीमा के पास बसा है. पुलिस के मुताबिक, पटाखे बनाने का काम खेतों के बीच बनी एक रिहायशी इमारत से कथित तौर पर चलाया जा रहा था. धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आस-पास के इलाके में 4 से 5 घरों को नुकसान पहुंचा. जिलाधिकारी अमित पाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट में 11 लोगों की मौत हुई है. मृतकों में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- कौशांबी में युवती के हत्यारोपी को पुलिस ने गोली मारी, बोली- भागने की फिराक में था

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके

धमाके की खबर मिलते ही पुलिसकर्मी और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत और बचाव कार्य शुरू किया. आग बुझाने और स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए कई फायर टेंडर तैनात किए गए. अधिकारियों ने मलबे को हटाने और उसके नीचे फंसे किसी भी शख्स की तलाश के लिए अर्थ-मूविंग मशीनें भी मंगवाईं. अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि परिसर के अंदर एक के बाद एक कई धमाके हुए. इसके बाद इमारत से धुएं का गुबार उठता देखा गया, जिससे आस-पास के गांवों के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए. बताया जा रहा है कि धमाके कुछ समय तक होते रहे, जिससे आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई.

विज्ञापन

सभी घायल अस्पताल में भर्ती

इस घटना में घायल हुए लोगों को प्रयागराज के अस्पतालों में पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि घटनास्थल किस ज्यूरिस्डिक्शन में आता है, इसका पता अभी लगाया जा रहा है और तत्काल बचाव कार्य पूरा होने के बाद ही ये क्लियर हो पाएगा. अधिकारियों ने अभी तक मरने वालों की अंतिम संख्या या संपत्ति को हुए कुल नुकसान की पुष्टि नहीं की है. अधिकारियों का कहना है कि आग बुझाने, मलबा हटाने और बचाव कार्य पूरा होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola