Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के एक गांव के पास शनिवार शाम को 11 केवी बिजली के संपर्क में आने से पांच कांवड़ियों की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, घटना मेरठ जिले के भवनपुर के राली चौहान गांव की है। घटना के दौरान कांवड़ियों का वाहन नीचे लटक रही हाई-टेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया।
घटना के बाद इलाके के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पांच कांवड़ियों को मृत घोषित कर दिया। घटना में बिजली का झटका लगने से पांच अन्य कांवड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
उधर, घटना की सूचना के बाद स्थानीय लोगों का एक समूह घटनास्थल पर पहुंचा और घटना के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
उधर, घटनास्थल पर पहुंचे डीएम मीना ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि डॉक्टरों और अधिकारियों की एक टीम घायलों के इलाज में जुटी है। पीड़ितों को इलाज के लिए सभी सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों की जांच जारी है।
वंसत विहार में टैक्सी की चपेट में आकर एक कावड़िया घायल
पुलिस ने रविवार को बताया कि वसंत विहार में एक फ्लाईओवर पर एक टैक्सी की चपेट में आने से 38 वर्षीय एक कांवरिया घायल हो गया था। पुलिस ने बताया कि घटना में आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी पहचान दलीप कुमार (57) के रूप में हुई है।
15 जुलाई को रात 12:38 बजे वसंत विहार से महिपालपुर फ्लाईओवर पर कांवडि़ए की दुर्घटना के संबंध में एक पीसीआर कॉल पुलिस स्टेशन दिल्ली कैंट में प्राप्त हुई। कॉल प्राप्त होने पर डीसीपी-एल, एसीपी और दिल्ली कैंट के एसएचओ/पीएस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस के मुताबिक, सिर में मामूली चोट लगने के बाद घायल पीड़ित को एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। घायल की पहचान हरियाणा के मेवात का निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई है।
संबंधित खबरें
सीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
22 mins agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
48 mins agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
3 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
14 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
20 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
20 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
21 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
21 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines