Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां पानी के गहरे गड्ढे में नही रहे पांच बच्चों की डूबने से एक साथ मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी बच्चों के शवों को बरामद किया गया है। हादसे के बाद पूरे गांव में कोहराम है।
मिट्टी की खुदाई से हो गए गहरे गड्ढे
जानकारी के मुताबिक, हादसा रामपुर के थाना ढकिया की ग्राम पंचायत गदमर पट्टी के पास गांव गहनी में हुआ। बताया गया है कि यहां शरीफ पुत्र शब्बीर निवासी गांव ढकिया थाना शाहबाद (रामपुर) का ईंट भट्टा है। ईंट बनाने के लिए भट्ठे के पास मिट्टी खोदने से गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश से इन गड्ढों में ऊपर तक पानी जमा हो गया है।
पानी के गड्ढे में नहाने लगे बच्चे
गांव गदमर पट्टी की आकिल (12) पुत्र शकील, चंचल (10) पुत्री मोहन, सना (10) पुत्री इसरार, अलीना (10) पुत्री कदीर और गुलफ्शा (9) पुत्री नियाज बकरियां चरा रहे थे। इस दौरान पांचों बच्चे गढ्ढे में भरे पानी में नहाने लगे। बताया गया है कि इसी दौरान सभी बच्चे पानी में डूब गए।
पुलिस ने शवों को किया बरामद
किसी तरह से गांव वालों को मामले की जानकारी हुई। इसके बाद बच्चों की तलाश शुरू की गई। सूचना पर थाना ढकिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद पांचों बच्चों के शवों को गड्ढे से बरामद किया है। एक ही गांव के एक साथ पांच बच्चों की मौत होने से कोहराम मच गया।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
CM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 hr agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
2 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
6 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
23 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines