हैलो बेबी बोलकर पहले महिला ने वीडियो पर उतारे कपड़े, फिर करने लगी ब्लैकमेल

Obscene cyber crime

प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा: सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले एक युवक के पास एक महिला ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल किया। जैसे ही युवक ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल रिसीव किया। महिला वीडियो कॉलिंग पर अश्लील हरकतें करने लगी। इस दौरान महिला ने युवक की अश्लील वीडियो बना ली।

विज्ञापन

महिला युवक से मोटी रकम मांग रही

अब महिला युवक से मोटी रकम मांग रही है। इस मामले में पीड़ित युवक के पिता ने सेक्टर-39 कोतवाली में महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीड़ित युवक के पिता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर महिला के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

क्या है पूरी घटना

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक राजीव बालियान ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ दिन पूर्व उनके बेटे के मोबाइल फोन पर एक वीडियो कॉल आई थी। वीडियो कॉल करने वाली महिला बात करते हुए अपने कपड़े उतार दिए। उसके अश्लील वीडियो बना ली।

ऐसा गैंग एनसीआर में सक्रीय

पुलिस ने बताया कि महिला उनके बेटे को ब्लैकमेल कर उससे मोटी रकम मांग कर रही है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार इस तरह से वीडियो कॉल करके साइबर ठग अपने जाल में फंसा रहे हैं। अश्लील वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उनसे मोटी रकम वसूल रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ