Vande Bharat Express: भारतीय रेलवे ने देशभर में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन में तेजी लाई है। विभिन्न मार्गों पर सेमी-हाई स्पीड ट्रेन के संचालन के लिए मौजूदा बुनियादी ढांचे को बदलने के लिए भी काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश को दूसरी और झारखंड को पहली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का तौहफा मिलने वाला है।
जानकारी के मुताबिक युपी को मिलने वाली दूसरी वंदेभारत एक्सप्रेसवे ट्रेन का संचालन लखनऊ और गोरखपुर के बीच शुरू करने की संभावना है। यह उत्तर पूर्व रेलवे (एनईआर) जोन और उत्तर रेलवे (एनआर) जोन के लिए पहली और पांचवीं नई ट्रेन होगी।
दिल्ली तक विस्तार होने की भी उम्मीद
एक मीडिया रिपोर्ट में उत्तर पूर्व रेलवे के लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) महेश गुप्ता ने बताया कि गोरखपुर और लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव प्रारंभिक चरण में है। एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि पहले 25 अप्रैल को इस ट्रेन की शुरुआत होने वाली थी, लेकिन किन्हीं तकनीकी कारणों से इसे आगे बढ़ा दिया गया।
दिल्ली तक इसके विस्तार के बारे में पूछे जाने पर रेलवे अधिकारी ने कहा कि यहां संचालन के बाद इसके दिल्ली तक विस्तार की संभावना हो सकती है।
लखनऊ-गोरखपुर की दूरी और यात्रा का समय
वंदे भारत एक्सप्रेसवे ट्रेन के चार घंटे से भी कम समय में 270 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करने की क्षमता है। वर्तमान में दोनों शहरों के बीच गोरखधाम एक्सप्रेस और बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है। दोनों ट्रेनें समान दूरी तय करने में करीब चार घंटे 45 मिनट का समय लेती हैं।
झारखंड वालों को भी तोहफा
झारखंड की बात करें तो यह राज्य के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन है। इसका संचालन रांची से पटना के बीच होने की संभावना है। एक मीडिया रिपोर्ट में दक्षिण पूर्व रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी आदित्य कुमार चौधरी ने बताया कि रांची-पटना वंदे भारत का रूट अभी पूरी तरह से तय नहीं हुआ है। उम्मीद है कि इसे रांची से पटना वाया गया होते हुए चलाया जाएगा।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
14 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
22 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines