Ram Mandir: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अयोध्या (Ayodhya) में युद्ध स्तर पर भव्य श्री राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण किया जा रहा है। ट्रस्ट से जुड़े लोगों की मानें तो दिसंबर 2023 तक मंदिर के पहले चरण का काम पूरा हो जाएगा। अब मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने राम मंदिर के ‘गर्भगृह’ की पहली आधिकारिक तस्वीर जारी है।
ट्रस्ट के महासचिव ने जारी की फोटो
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माणाधीन ‘गर्भगृह’ की तस्वीर ट्वीट की है। जानकारी के अनुसार मंदिर निर्माण से जुड़े ट्रस्ट की ओर से समय समय पर निर्माण कार्य की फोटो जारी की जाती है।
यह भी पढ़ेंः अयोध्या में कब स्थापित होगी रामलला की मूर्ति, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने ठाणे में कही ये बात
मंदिर का 70 फीसदी काम हुआ पूरा
बता दें कि 15 मार्च को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज ने महाराष्ट्र के पुणे में कहा था कि हमें उम्मीद है, जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह में राममंदिर में राम लला की प्रतिमा स्थापित हो जाएगी। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्णाण का करीब 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। मंदिर में प्रतिमा स्थापना के साथ ही श्रद्धालुओं का प्रवेश भी शुरू कर दिया जाएगा।
2024 जनवरी से निर्बाध दर्शन करेंगे भक्त
इसी माह के पहले सप्ताह में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय सचिव अपूर्व चंद्रा भी अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को देखने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने पूरे मंदिर परिसर का निरीक्षण किया।
इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहले यहां पुलिस फोर्स रहती थी, लेकिन अब यहां श्रद्धालु रहेंगे। लोगों को मंदिर का काम पूरा होने की बेसब्री से इंतजार है। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने भी कहा था कि जनवरी 2024 से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो जाएगा।
संबंधित खबरें
अखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
10 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
14 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
20 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
20 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
23 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
23 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
1 day agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines