फिरोजाबाद में तेज हवा के साथ बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 लोग शिकोहाबाद में और 1 जसराना के गांव पवरई में आकाशीय बिजली की चपेट में आए। मृतकों में 2 लोग मनरेगा में मजदूरी कर रहे थे, जो शिकोहाबाद के पास के रहने वाले थे। वहीं, जसराना थाना क्षेत्र के गांव यंगमूरपुर पवरई में रहने वाले एक किसान की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। किसान की बेटी की शादी कल थी और आज आकाशीय बिजली गिरने से पिता की मौत हो गई। घर में खुशियों की जगह मातम छा गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। आकाशीय बिजली की घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
काम पर जाते समय हुआ हादसा
यह मामला फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र का है। शुक्रवार सुबह एक ही गांव के 15 मनरेगा मजदूर एक साथ निकले थे। इसी दौरान आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। इस बीच बिजली गिरने से 3 मजदूर चपेट में आ गए। जिनमें से 2 की मौके पर मौत हो गई और 1 घायल हो गया।
हादसे में मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान 35 वर्षीय विष्णु पुत्र रामस्वरूप और 35 वर्षीय सत्येंद्र सैलानी पुत्र के रूप में हुई है। वहीं, देवेंद्र पुत्र वीरेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी होते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मौके पर ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई।
मृतकों के परिजनों को दी जाएगी मदद
इस घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पूछताछ के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। तहसीलदार सुशील कुमार ने बताया कि उन्हें आकाशीय बिजली गिरने से दो मनरेगा मजदूरों की मौत की जानकारी मिली थी। उन्होंने कहा कि जो भी सरकारी मदद होगी, वह मृतकों के परिजनों के लिए की जाएगी।
ये भी पढ़ें- महिलाओं को ज्यादा अर्थराइटिस क्यों? बाबा रामदेव से जानें पतंजलि दिव्य पीड़ानिल कितनी फायदेमंद
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 hr agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
1 hr agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
2 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
7 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
7 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
8 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
9 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
10 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
12 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines