Lakhimpur Kheri BJP MLA Firing: यूपी के लखीमपुर खीरी में भाजपा विधायक सौरभ सिंह पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। हालांकि बीजेपी विधायक इस हमले में बाल-बाल बच गए। उन्हें एक भी गोली नहीं लगी है। घटना उस वक्त हुई, जब विधायक पत्नी के साथ वाॅक पर निकले थे। वारदात के बाद आरोपी फायरिंग कर फरार हो गए। घटना विधायक के घर से 100 मीटर दूर हुई।
बता दें कि विधायक सौरभ सिंह का घर सदर कोतवाली के शिव काॅलोनी में है। वह अपने पिता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगलकिशोर के साथ रहते हैं। विधायक देर रात खाना खाकर घर के बाहर पत्नी के साथ टहल रहे थे। घर के पास ही 100 मीटर की दूरी पर दो युवक शराब पी रहे थे। इस पर विधायक दोनों को टोक दिया। इसके बाद दोनों युवक विधायक पर भड़क गए।
बाल-बाल बचे विधायक
इस बीच एक युवक ने बंदूक निकाली और फायरिंग कर दी। गोली विधायक के बगल से गुजर गई। युवक के फायरिंग करते ही विधायक पत्नी संग भागकर घर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले में विधायक ने तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस एरिया के सीसीटीवी खंगाल युवकों की तलाश में जुटी है।
ये भी पढ़ेंः व्हीलचेयर से प्लेटफॉर्म तक जाने को वसूले 10 हजार, दिल्ली में NRI परिवार से अनोखी ठगी
विधायक ने बताई पूरी घटना
घटना के बाद विधायक ने बताया कि हम लोग रात में रोज टहलते हैं। बुधवार रात को भी मैं खाना खाने के बाद पत्नी संग टहलने के लिए निकला था। इद दौरान घर से 100 मीटर की दूरी पर दो युवक खड़े होकर शराब पी रहे थे। जब मैंने उन्हें जाकर टोका तो विवाद करने लगे। इसके बाद एक युवक ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद दोनों युवक फरार हो गए। मामले में विधायक ने पुलिस से सख्ती बरतने को कहा है।
ये भी पढ़ेंः 23 साल बाद रजिस्ट्री, अब कब्जे की लड़ाई, हेमंत जैन कौन? जिन्होंने कैसे दी दाऊद इब्राहिम को चुनौती
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
8 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
11 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
13 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
14 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
15 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
17 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
17 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
18 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
18 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines