व्हीलचेयर से प्लेटफॉर्म तक जाने को वसूले 10 हजार, दिल्ली में NRI परिवार से अनोखी ठगी

Delhi Crime News: दिल्ली में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर के एक रेलवे स्टेशन पर इंग्लैंड की एनआरआई फैमिली से व्हीलचेयर के नाम पर ठगी कर ली गई। लेकिन मामला यूपी में पकड़ में आ गया। विस्तार से पूरी बात को जानते हैं।

Delhi Crime News

इंग्लैंड की एनआरआई फैमिली, जिससे ठगी की गई।

Delhi Crime: राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर इंग्लैंड की एक एनआरआई फैमिली से व्हीलचेयर के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। कुलियों ने स्टेशन से प्लेटफॉर्म तक जाने के लिए 10 हजार रुपये ले लिए। हालांकि मामला यूपी के आगरा में सामने आने के बाद परिवार को धनराशि वापस दिला दी गई है। विस्तार से इस मामले के बारे में जानते हैं। पायल और उनकी फैमिली फिलहाल इंग्लैंड में रहते हैं। ये परिवार मूल रूप से गुजरात के गांधीनगर का रहने वाला है। गत 24 दिसंबर को फैमिली भारत घूमने आई थी। जिसके बाद कई पर्यटन स्थलों का दौरा उन लोगों ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

28 दिसंबर को ये परिवार वंदे भारत ट्रेन से आगरा पहुंचा था। जिसके बाद इन लोगों ने सुबह 7:40 बजे कैंट स्टेशन पर प्रीपेड टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष अनिल शर्मा को अपने साथ हुए घटनाक्रम के बारे में बताया। परिवार ने बताया कि उन लोगों के साथ दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर कुलियों ने ठगी की है। परिवार के एक दिव्यांग सदस्य को स्टेशन से प्लेटफॉर्म तक ले जाने के लिए उनसे 10 हजार रुपये ले लिए गए। इसके बाद अनिल शर्मा ने परिवार को मदद का भरोसा दिया।

कैंट पुलिस ने दिल्ली में साधा संपर्क

अनिल शर्मा सीधे परिजनों को लेकर कैंट स्थित जीआरपी थाने पहुंचे। जिसके बाद मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी गई। जीआरपी कैंट ने इस मामले में निजामुद्दीन जीआरपी से संपर्क साधा था। जिसके बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच में परिवार की पहचान हो गई। फुटेज देख पुलिस ने उन कुलियों की भी पहचान कर ली, जिन्होंने परिवार से दस हजार रुपये ठगे थे। निजामुद्दीन पुलिस के दबाव के चलते कुलियों ने 9 हजार रुपये वापस कर दिए। पैसा परिवार के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किया गया है। परिवार ने मदद के बाद पुलिस का आभार जताया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ