हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा की इमारत में लगी भीषण आग, 24 लोगों को सुरक्षित निकाला

विज्ञापन

Fire In Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की एक बिल्डिंग में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। आग की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने बिल्डिंग से 24 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। बताया जा रहा है कि फिलहाल, आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

जानकारी के मुताबिक, आग की घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी इलाके की है। शनिवार सुबह लोगों ने बिल्डिंग से धुआं निकलता देखा। लोगों के मुताबिक, चंद मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी।

https://twitter.com/AHindinews/status/1598903159724068865

आग पर काबू पाने में जुटी दमकल की 12 गाड़ियां

बताया जा रहा है कि आग की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके के लिए रवाना हुईं। फिलहाल, फायर कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। मौके पर मौजूद फायर कर्मियों के मुताबिक, आग कैसे लगी, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर रवि शंकर छवि के मुताबिक, आग बिसरख थाना क्षेत्र के शाहबेरी स्थित एक बिल्डिंग के बेसमेंट में लगी। उन्होंने बताया कि सूचना के बादअपर कानून व्यवस्था आयुक्त भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि समय रहते पुलिस और दमकल विभाग के कर्मियों ने बिल्डिंग से दो दर्जन लोगों को बचाया। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें