हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 2 मिनट के अंदर मिलेगी फायर की मदद, सउदी अरब से आए विशेष वाहन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 2 मिनट के अंदर फायर की गाड़ी आपातकालीन स्थिति में पहुंचेगी। सउदी अरब से विशेष फायर वाहन लाए गए है। यह वाहन एयरपोर्ट पर तैनात कर दिए गए है। एयरपोर्ट संचालन से पहले हर तरीके की बारीकी से तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
नोएडा एयरपोर्ट को लेकर बड़ा अपडेट

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 2 मिनट के अंदर फायर की गाड़ी आपातकालीन स्थिति में पहुंचेगी। सउदी अरब से विशेष फायर वाहन लाए गए है। यह वाहन एयरपोर्ट पर तैनात कर दिए गए है। एयरपोर्ट संचालन से पहले हर तरीके की बारीकी से तैयारी की जा रही है। 2 मिनट में मदद मिलने से एयरपोर्ट पूरी तरह सुरक्षा से लैस होगा।

एयरक्राफ्ट रेस्क्यू एंड फायर फाइटिंग सेंटर बना
एयरपोर्ट पर एयरक्राफ्ट रेस्क्यू एंड फायर फाइटिंग सेंटर बना दिया गया है। यहां पर विशेष वाहन पहुंच चुके है। इस सेंटर से रनवे पर पहुंचने में महज 2 मिनट का समय लगेगा। जहां पर वाहन खड़े किए गए है उसके पास सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है।

हाईटेक तकनीक से है लैस
एयरपोर्ट पर फायर के जो वाहन तैनात किए गए है वो हाईटेक तकनीक से लैस है। एडवांस रेस्क्यू टेंडर, वाटर टावर समेत कई अन्य आधुनिक सुविधाएं इन गाड़ियों में लैस है। आपातकालीन स्थिति में यात्रियों को बचाने के लिए सीढ़ियां हर वाहन में लगाई गई है। हर परिस्थिति से निपटने के लिए यह वाहन तैयार है।

जल्द शुरू होंगी उड़ान
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इसी साल उड़ान शुरू होगी। हालांकि यह पिछले वर्ष ही शुरू होनी थी। करीब 1 साल संचालन लेट हो चुका है। अब देखना है कि इस वर्ष कब तक उड़ान शुरू हो सकेगी। पहले चरण में कार्गाे व घरेलू उड़ान शुरू की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी लिफ्ट बंद होने से परेशान, 20 मंजिल तक सीढ़ी चढ़ने को मजबूर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें