Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित निराला ग्रीन शायर सोसायटी के ट्रांसफार्मर में मंगलवार सुबह आग लग गई। गनीमत रही कि आग ज्यादा बड़ी नहीं थी। इससे पहले कि आग फैलती फायर की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। जहां आग लगी वहां आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां सोसायटी की पार्किंग में खड़ी थी। समय से आग नहीं बुझाई जाती तो कई गाड़ियां भी जल सकती थी।
कैसे पास हुई पार्किंग
सोसायटी में रहने वाले निवासी का कहना है कि जहां पर ट्रांसफार्मर लगा है उसी जगह आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों की पार्किंग भी बनी है। ऐसे में जब नक्शा पास किया गया तो क्या प्राधिकरण ने यह नहीं देखा कि ट्रांसफार्मर के पास पार्किंग होने से उन गाड़ियों को खतरा है।
नुकसान पहुंचता तो कौन होता जिम्मेदार
निवासियों का कहना है कि यदि आग की वजह से गाड़ियों की नुकसान पहुंचता तो कौन जिम्मेदार होता। छोटी से गलती निवासियों की जेब पर भारी पड़ती है। बीते दिनों भी ईकोविलेज 1 सोसायटी की पार्किंग में पानी भरने से करीब 10 गाड़ियों के इंजन सीज हो गए थे। उनको ठीक करवाने में निवासियों को 2 लाख तक खर्च करने पड़े थे।
नहीं कम हो रही समस्याएं
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। कभी यहां पानी नहीं आता है तो कभी बारिश में इतना पानी भर जाता है कि गाड़ियों के इंजन सीज हो जाते है। सोसायटी की पार्किंग, लाइट, पानी की समस्याएं ने यहां के लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
3 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
5 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
6 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
9 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
9 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
11 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
11 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
13 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
15 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines