हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

अदाणी के 60 करोड़ स्वाहा, सहारनपुर के घी-तेल गोदाम में लगी भीषण आग

Fire in Adani Ghee-Oil warehouse Saharanpur: उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में अदाणी के घी-तेल गोदाम में शनिवार रात आग लग गई। आग के कारण करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Fire in Adani Ghee-Oil warehouse Saharanpur

Fire in Adani Ghee-Oil warehouse Saharanpur: सहारनपुर में अदाणी ग्रुप की कंपनी में आग लगने की खबर है। आग 25 और 26 नवंबर की मध्य रात्रि को लगी। फिलहाल आग बुझाई नहीं जा सकी है आग बुझाने के लिए 4 जिलों की दमकलें मौके पर मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार यह आग बेहट रोड़ स्थित रसूलपुर में घी-तेल के गोदाम में लगी है।

आग बुझाने के लिए सहारनपुर, अमरोहा, मेरठ, मुजफ्फरनगर की फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने में जुटी है। आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग तेल-घी के गोदाम में लगने से बुझाने में कई दिक्कतें आ रही हैं। आग पर पानी डालते ही आग और ज्यादा धधक रही है। गोदाम भारी आबादी में बना है। वहीं लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

बुझने की बजाय और भड़क रही आग

दमकल कर्मी आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। दमकल कर्मियों की मानें तो आग बुझाने में कई दिक्कतें आ रही है क्योंकि घी-तेल की वजह से आग बुझने की बजाय और ज्यादा भड़क रही है। वहीं अनुमान के अनुसार गोदाम में 60 करोड़ से अधिक का माल था। जो कि पूरी तरह जलकर राख हो चुका है।

खबर अपडेट की जा रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें