गाजियाबाद नगर निगम के कार्यालय में लगी आग, मशक्कत के बाद पाया काबू

Ghaziabad News: गाजियाबाद के नवयुग मार्केट स्थित नगर निगम के कार्यालय में शुक्रवार शाम को अचानक आग लग गई। आग नगर निगम कार्यालय के बेसमेंट में बने मीटिंग हॉल के कंट्रोल यूनिट, इलेक्ट्रिक पैनल में लगी थी। कुछ ही देर में आग इलेक्ट्रिक डक्ट के माध्यम से प्रथम तल तक फैल गई।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad Municipal Corporation office, Ghaziabad Fire Department, Ghaziabad Traffic Police, Cyber ​​crime, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद क्राइम खबर, गाजियाबाद अपराध, गाजियाबाद दमकल विभाग

गाजियाबाद अग्निशमन विभाग

Ghaziabad News: गाजियाबाद के नवयुग मार्केट स्थित नगर निगम के कार्यालय में शुक्रवार शाम को अचानक आग लग गई। आग नगर निगम कार्यालय के बेसमेंट में बने मीटिंग हॉल के कंट्रोल यूनिट, इलेक्ट्रिक पैनल में लगी थी। कुछ ही देर में आग इलेक्ट्रिक डक्ट के माध्यम से प्रथम तल तक फैल गई । अचानक लगी आग के कारण अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद तीन दमकल की गाड़ियों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। माना जा रहा है कि आग शॉट सर्किट के कारण लगी है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

बेसमेंट में लगी थी आग

गाजियाबाद के नवयुग मार्केट में नगर निगम का मुख्य कार्यालय है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे कार्यालय के बेसमेंट में बने मीटिंग हॉल के कंट्रोल यूनिट, इलेक्ट्रिक पैनल में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग इलेक्ट्रिक डक्ट के माध्यम से कार्यालय प्रथम तल तक फैल गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने तुरंत आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने मोटर फायर इंजन से पंपिंग कर आग पर काबू पा लिया।

मशक्कत कर पाया आग पर काबू

आग लगने की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग और पुलिस ने मामले की जानकारी ली। इस दौरान दमकल विभाग की टीम ने 3 दमकल की गाड़ी की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण वहां मौजूद लगभग एक दर्जन कुर्सियां, एक एयर कंडीशनर तथा फॉल सीलिंग को नुकसान पहुंचा है। गनिमत रही कि आग के कारणा कोई जनहानि नहीं हुई। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल जांच की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ