हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कांग्रेस के UP प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ दर्ज हुई FIR, प्रधानमंत्री मोदी पर की थी टिप्पणी, जानें क्या है पूरा मामला?

Ajay Rai News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पिछले दिनों काफी बीमार रहे और अस्पताल में भर्ती भी रहे। लेकिन अब वे एक कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। उनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। उनके खिलाफ शिकायत BJP ने दी है और मामला प्रधानमंत्री मोदी से जुड़ा है।

विज्ञापन
अजय राय का एक वीडियो सामने आया है, जिसके आधार पर शिकायत दी गई।

उत्तर प्रदेश से कांग्रेस को लेकर बड़ी खबर आई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। अजय पर देश के प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप है। इसलिए अजय के खिलाफ महोबा कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया गया है। BJP जिला कार्यसमिति सदस्य नीरज रावत ने शिकायत दी है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पूर्व प्रदेश सचिव ब्रजराज सिंह सहित 30 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ शिकायत दी गई। इन सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 352, 196(1), 189(2) और 132 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अजय पर नीट छात्रा से मुलाकात के दौरान बिना अनुमति के कार्यक्रम करने और रास्ता रोकने का भी आरोप है।

अमित मालवीय ने लिखी पोस्ट

BJP नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखी। इसमें उन्होंने कहा कि अजय राय जब बीमार थे, तब प्रधानमंत्री मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी, लेकिन आज वही अजय राय उनके खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते दिखे। प्रधानमंत्री मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज किए जाने का वीडियो देखकर BJP कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन

अजय राय की तीखी प्रतिक्रिया

वहीं FIR होने पर अजय राय ने कहा कि मुझ पर मुकदमा कर दो, मैं डरने वाला नहीं। मेरे खिलाफ साजिश रची गई है। मुझे फंसाया जा रहा है। मेरा AI वीडियो बनाकर वायरल किया गया है। मेरे वीडियों के साथ छेड़छाड़ की गई है। मुझे जेल में डाल दोगे तो भी कोई परवाह नहीं। BJP वालों ने मुझ पर जो आरोप लगाए हैं, वे झूठे और निराधार हैं। आजकल AI ट्रेंड में है, जिसका मेरे खिलाफ गलत इस्तेमाल हुआ।

विवादों से रहा है पुराना नाता

बता दें कि अजय राय पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप नई बात नहीं है। अब से पहले भी वे कई बार विवादित टिप्पणी कर चुके हैं। उन्होंने पहले भी प्रधानमंत्री मोदी पर विवादित बयान दिया था। गृह मंत्री अमित शाह पर भी वे टिप्पणी कर चुके हैं। राहुल गांधी के एक बयान का समर्थन करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मंत्री अमित शाह को गद्दार बताया था। उन्होंने स्मृति ईरानी पर भी अमर्यादित टिप्पणी की थी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola