FIR Against UP Ex-DGP Jagmohan Yadav: उत्तर प्रदेश पुलिस ने समाजवादी पार्टी की सरकार में डीजीपी रहे जगमोहन यादव के खिलाफ FIR दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक, पूर्व डीजीपी पर आरोप है कि उन्होंने जैनपुर में ब्लॉक स्तर के भाजपा पदाधिकारी के साथ मारपीट की थी और उन्हें धमकी दी थी।
1983 बैच के आईपीएस अधिकारी जगमोहन यादव 2015 में सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने जुलाई 2015 से दिसंबर 2015 तक तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी सरकार में डीजीपी के रूप में कार्य किया था।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम प्रधान और भाजपा के स्थानीय मंडल अध्यक्ष चंद्रेश कुमार गुप्ता की शिकायत पर मुंगरा बादशाहपुर पुलिस स्टेशन में पूर्व डीजीपी यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जगमोहन यादव के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मछलीशहर के सर्किल अफसर ने दी ये जानकारी
मछलीशहर सर्किल अफसर अतर सिंह ने बताया कि शिकायत के अनुसार यह घटना तब हुई जब राजस्व टीम और चकबंदी विभाग के अधिकारी सोमवार दोपहर ग्राम सभा ताराहाटी के सचिवालय में भूमि विवाद और शिकायतों के निपटारे के लिए एकत्र हुए थे।
ताराहाटी जगमोहन यादव का पैतृक गांव है जहां उनकी मां कई वर्षों तक ग्राम प्रधान रहीं। सोमवार यानी 11 सितंबर को जब मुखिया चंद्रेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीण एक तहसीलदार, लेखपाल, स्थानीय SHO और अन्य की उपस्थिति में राजस्व अधिकारियों के सामने अपनी शिकायतें उठा रहे थे, तो यादव वहां पहुंचे।
मुखिया ने जब जगमोहन यादव को देखा तो सम्मान के तौर पर अपनी कुर्सी से उठ गए लेकिन पूर्व डीजीपी ने उनका अपमान किया और उनकी पहचान जानने के बाद उन्हें हॉल से बाहर जाने के लिए कहा। मुखिया चंद्रेश गुप्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि जगमोहन यादव आक्रोशित हो गए और उन्होंने मेरा कॉलर पकड़कर मेरे साथ मारपीट की।
मुखिया ने पूर्व डीजीपी और उनके परिवार पर अवैध रूप से गांव की जमीन हड़पने का भी आरोप लगाया। गुप्ता के मुताबिक, जगमोहन यादव और उनका परिवार ग्राम सभा की जमीन, स्थानीय लड़कियों के स्कूल की जमीन और बंजर भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करना चाहता था।
संबंधित खबरें
वाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
44 mins ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
2 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
7 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
7 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
15 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
18 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
20 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
22 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
22 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines