सनातन धर्म पर टिप्पणी मामला: उदयनिधि स्टालिन और प्रियांक खरगे के खिलाफ यूपी में FIR दर्ज

rampur-politics, UP News, Rampur News, Udhayanidhi Stalin, Priyank Kharge, Sanatan Dharma, Uttar Pradesh news

FIR Registered on Udhayanidhi Stalin and Priyank Kharge Relationship: उत्तर प्रदेश के रामपुर में उदयगिरी स्टालिन और प्रियंक खरगे के खिलाफ वकीलों ने सिविल लाइन कोतवाली में केस दर्ज कराया है। दोनों के खिलाफ मामला सनातन धर्म को लेकर की गई टिप्पणी के बात दर्ज कराया गया है।

यूपी के मंत्री ने कहा, हम स्वागत करते हैं

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर यूपी के मंत्री और भाजपा नेता अनिल राजभर ने कहा कि हमारा देश और मोदी सरकार किसी को भी सनातन धर्म को नुकसान नहीं पहुंचाने देगा। हम उन लोगों का स्वागत करते हैं जिन्होंने उनके (उदयनिधि स्टालिन) खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

कौन हैं उदयनिधि और प्रियांक

जानकारी के मुताबिक, उदयगिनि स्टालिन तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे और राज्य के युवा कल्याण व खेल विकास मंत्री हैं। जबकि प्रियांक खरगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे और तमिलनाडु सरकार में ग्रामीण व पंचायती राजमंत्री हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 4 सितंबर को एक भाषण के दौरान उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना घातक बीमारियों से की थी।

इसी से आहत होकर उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के दो अधिवक्ता राम सिंह लोधी और गर्ष गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई है। दोनों ने अपनी तहरीर शिकायत रामपुर की सिविल लाइन कोतवाली में दर्ज कराई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ