FIR against SP MP Zia ur Rehman Burke: यूपी के संभल से सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। बिजली चोरी प्रकरण मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद सपा सांसद के घर का बिजली कनेक्शन बिजली विभाग ने काट दिया है। इससे पहले आज बिजली विभाग की टीम फोर्स के साथ दीपासराय मोहल्ले में स्थित सांसद के घर पहुंची। वहां करीब एक घंटे तक जांच की। इसके बाद बिजली विभाग के एसडीओ संतोष त्रिपाठी ने एंटी पावर थेफ्ट स्टेशन में सांसद बर्क के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।
इसके साथ ही बर्क के पिता पर भी मामला दर्ज किया गया है। सांसद के पिता पर जेई को धमकी देने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इसकी जानकारी एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने दी है। यह मामला नसाखा क्षेत्र में दर्ज कराया गया है। वहीं इस मामले सपा सांसद के पिता ने कहा अधिकारियों को सीएम के एजेंडे पर काम करने के निर्देश दिए गए हैं। बिना किसी जांच के बिजली चोरी का मुकदमा करना गलत है। यह सब प्रशासन का खेल है। उन्होंने कहा यह सब कुछ सीएम के इशारे पर हो रहा है और मीडिया भी उनका साथ दे रही है।
ये भी पढ़ेंः Shahjahanpur Accident: दिल्ली आ रहे 5 लोगों की कार हादसे में मौत, शाहजहांपुर में ट्रक से भिड़ी
मीटर में छेड़छाड़ के सबूत मिले
बिजली विभाग की टीम ने आज सुबह सांसद बर्क के घर लगे डिजिटल मीटर की रीडिंग और घर का लोड चेक किया। टीम ने फोर्स के साथ घर के अंदर लगे उपकरणों को भी देखा। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया जितने इलेक्ट्रिक उपकरण घर में लगे हैं उसके हिसाब से मीटर में रीडिंग कम आ रही है। घर के मीटर में छेड़छाड़ के सबूत आज सुबह ही मिले हैं। मामले में जेई विनोद कुमार गुप्ता ने बताया आज सुबह सांसद के घर चेकिंग की गई। जांच में 16 किलोवाट बिजली की खपत मिली। एमआरआई रिपोर्ट में दोनों मीटरों में बिजली चोरी की बात सामने आई। दो दिन पहले हमने स्मार्ट मीटर लगाया था। इनके परिसर में पिछले 6 महीने से जीरो यूनिट खपत आ रही थी।
ये भी पढ़ेंः बांके बिहारी मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर आने पर रोक; मिनी-स्कर्ट, नाइट सूट में नहीं कर सकेंगे दर्शन
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
7 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
15 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines