हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

नोएडा में IPS के खिलाफ एफआईआर, डाॅक्टर पत्नी का उत्पीड़न करने का आरोप

Noida News: नोएडा में कर्नाटक कैडर के 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी शिवांशु राजपूत के खिलाफ सेक्टर-126 थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है. उनकी पत्नी डाॅ. कृति सिंह ने पति समेत ससुराल पक्ष के कुल 7 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना और अन्य संबंधों के आरोपों के तहत 41 पन्नों की विस्तृत एफआईआर दर्ज कराई है.

विज्ञापन
Credit- News24GFX

Noida News: नोएडा में कर्नाटक कैडर के 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी शिवांशु राजपूत के खिलाफ सेक्टर-126 थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है. उनकी पत्नी डाॅ. कृति सिंह ने पति समेत ससुराल पक्ष के कुल 7 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना और अन्य संबंधों के आरोपों के तहत 41 पन्नों की विस्तृत एफआईआर दर्ज कराई है.

वर्ष 2021 में हुई थी शादी

मूल रूप से कानपुर निवासी शिवांशु वर्तमान में बेंगलुरू स्थित केपीडब्ल्यूडी अपार्टमेंट में तैनात हैं. उनकी शादी दिसंबर 2021 में डॉ. कृति सिंह से हुई थी. डॉ. कृति नोएडा के जेपी विशटाउन सोसाइटी की निवासी हैं और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था. सितंबर 2023 में बेटे के जन्म के बाद कृति का दावा है कि सास-ससुर और देवर-देवरानी ने भी उत्पीड़न बढ़ा दिया.

अन्य महिलाओं से है संबंध

एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि जब कृति ने अपने पति के अन्य महिलाओं से संबंधों का विरोध किया, तो उन्हें घर से निकालने और तलाक की धमकियां दी गई. उनका यह भी आरोप है कि पति और उनके परिवार द्वारा दहेज को लेकर बार-बार ताने दिए जाते थे. थाना प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने पुष्टि की है कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है.

पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा

पुलिस इस मामले में साक्ष्य एकत्र कर रही है और जल्द ही आरोपियों से पूछताछ की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है. यह मामला एक वरिष्ठ अधिकारी से जुड़ा होने के कारण चर्चा में आ गया है.

ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में बनेंगे 23 कम्युनिटी सेंटर, BOT माॅडल पर होगा काम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें