अखिलेश यादव के करीबी सांसद पर FIR, डाॅक्टर ने लगाए आरोप, जानें पूरा मामला

Doctor Ghosi SP MP Controversy: डाॅक्टर ने शिकायत देकर कहा कि सांसद के साथ आए 10 से 15 लोगों ने मेरे ऊपर अभद्र टिप्पणी की और मुझे मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया। इसके अलावा ओपीडी में रखे उपकरण भी तोड़ने के प्रयास किए।

Doctor Ghosi SP MP Controversy

Doctor Ghosi SP MP Controversy

Fir Against SP MP Rajiv Rai: उत्तरप्रदेश के मऊ से सपा सांसद राजीय राय पर मामला दर्ज हुआ है। उन पर मऊ जिला अस्पताल के डाॅक्टर सौरभ त्रिपाठी ने मामला दर्ज कराया है। डाॅक्टर ने ये मामला कई गंभीर धाराओं में दर्ज कराया है। बता दें कि बुधवार को सपा सांसद राजीय राव जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान डाॅक्टर त्रिपाठी से सांसद के साथ बदसलूकी की। इसके बाद सांसद ने मीडिया के सामने डाॅक्टर को जमकर फटकार लगाई।

विज्ञापन

घटना के बाद जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. धनंजय सिंह ने डाॅ. सौरभ त्रिपाठी को नोटिस जारी कर दिया। वहीं उधर इस मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सांसद राजीव राय को पत्र जारी कर अल्टीमेटम दिया कि उन्हें डाॅक्टर से माफी मांगनी होगी। जैसे ही पत्र वायरल हुआ, मामला फिर से गरमा गया। अब डाॅक्टर की तहरीर पर सांसद के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

डाॅक्टर ने लगाए ये आरोप

डाॅक्टर ने शिकायत देकर कहा कि सांसद के साथ आए 10 से 15 लोगों ने मेरे ऊपर अभद्र टिप्पणी की और मुझे मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया। इसके अलावा ओपीडी में रखे उपकरण भी तोड़ने के प्रयास किए। सांसद और उनके लोगों द्वारा किए गए अपमान से मेरे आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है। सांसद ने ओपीडी में आकर शासकीय काम में बाधा डालने का काम किया है। वहीं मामले में एसपी ने कहा कि डाॅक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

उधर मामले में सपा की ओर से मामला दर्ज करवाने के लिए एसपी को आवेदन भेजा गया है। ऐसे में अगर कार्रवाई नहीं होती है तो सपा के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ