हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

गंगा एक्सप्रेसवे पर उतरे लड़ाकू विमान, राफेल, मिराज और जगुआर की लैंडिंग

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर आज भारतीय वायुसेना ऐतिहासिक ट्रायल किया। आज यानी शुक्रवार को साढ़े 3 किलोमीटर लंबे एयर स्ट्रिप पर भारतीय वायुसेना अपने फाइटर प्लेन उतारे। वहीं, शाम में नाइट लैंडिंग शो का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में भारतीय वायु सेना (IAF) के लड़ाकू विमान एक बड़े अभ्यास के तहत शुक्रवार को पहली बार शाहजहांपुर जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर बनी हवाई पट्टी पर उतरे। इसके लिए पहले ही पूरी तैयारियां कर ली गई थी। इसके अलावा, शाम को 3 घंटे का नाइट लैंडिंग शो होगा, जो शाम 7 बजे से शुरू होकर रात 10 बजे तक चलेगा। इस शो में शामिल होने वाले राफेल, Su-30 MKI, मिराज-2000, मिग-29, जगुआर, C-130J सुपर हरक्यूलिस, AN-32 और MI-17 V5 फाइट प्लेन हैं।

नाइट शो का आयोजन

भारतीय वायुसेना जलालाबाद क्षेत्र के पीरू गांव के पास नवनिर्मित हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमानों को उतारा। जानकारी के मुताबिक, रात के लिए कटरा-जलालाबाद रास्ता शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक बंद रहेगा, क्योंकि इस दौरान विमानों की लैंडिंग की जाएगी। 594 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा, इसके लिए निर्माण का काम तेजी से किया जा रहा है। दरअसल, इसे युद्ध या प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भारतीय वायुसेना के विमानों की सहायता के लिए डिजाइन किया गया है। शाहजहांपुर के डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एसपी राजेश द्विवेदी कार्यक्रम से पहले ही कई बार साइट का निरीक्षण कर चुके थे।

ये भी पढ़ें: सांस की बीमारी के मरीज केदारनाथ यात्रा पर बरतें ये सावधानियां, किन चीजों को साथ रखें?

स्कूली बच्चे के लिए खास इंतजाम

इस दौरान पूरी सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया है। इसके लिए सीसीटीवी कवरेज, पानी के छिड़काव के जरिए धूल से बचाव करना और स्कूली बच्चों के लिए बैठने के पूरे इंतजाम किए गए। इसके साथ ही इस दौरान पशुओं का ध्यान रखा है, जो यहां पर घूमते हैं। उनको कहीं सेफ जगह पर भेजा गया है। दरअसल, रनवे के 5 किलोमीटर के दायरे में कोई भी आवारा जानवर मौजूद नहीं होना चाहिए। आपको बता दें कि इसके पहले उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, सुल्तानपुर जिले के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और इटावा जिले के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भी प्लेन का ट्रायल किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास घर बनाने का मौका, रोजगार भी कर सकेंगे शुरू

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें