संतकबीरनगर में आसमान से गिरी विशालकाय चीज, देखकर गांववालों के उड़ गए होश, Video
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर के एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां लोगों ने खेत में अजीबोगरीब चीज देखी। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल हुई तो पता चला कि ये चीजें फाइटर प्लेन के फ्यूल टैंक हैं। इसके बाद वायुसेना के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के मुताबिक मामला संतकरीबनगर के बालूशासन गांव की है। यहां सोमवार दोपहर को आसमान से दो बड़े फ्यूल टैंक खेत में आकर गिर गए। इसे देख कर गांव वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद एसपी सत्यजीत गुप्ता, एएसपी संतोष सिंह और एडीएम जयप्रकाश मौके पर पहुंचे।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1683465381577654272
भारतीय वायु सेना के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। वायुसेना के अधिकारियों ने बताया है कि प्रशिक्षण मिशन के लिए आए विमान में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके कारण विमान के फ्लूल टैंक को छोड़ना पड़ा था। हालांकि हादसे में किसी भी प्रकार के जानमाल की हानि नहीं हुई है।
भारतीय वायुसेना ने कहा कि गोरखपुर से प्रशिक्षण के लिए एक लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी थी। तभी विमान में तकनीकी खराबी आ गई। हालांकि घटना के बाद गांव समेत आसपास के इलाके में ये खबर काफी तेजी से फैल गई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: