kumar vishvas react on Paramahamsa Acharya: जगतगुरु परमहंस आचार्य की ओर से सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर दिए गए बयान के बाद यूपी की सियासत गर्म हो गई है। एक तरफ स्वामी प्रसाद मौर्य ने परमहंस आचार्य के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें नरपिशाच कहकर इस बयानबाजी को हवा दे दी तो वहीं दूसरी तरफ अब मशहूर कवि डॉ. कुमार विश्वास भी इस बयानबाजी के बीच आने से खुद को रोक नहीं पाए, जिसके चलते उन्होंने परमहंस आचार्य के बयान पर बड़े अनोखे ढ़ग से तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर यूपी सरकार और यूपी डीजीपी से सवाल पूछ लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर यूपी सरकार और यूपी डीजीपी को टैग करते हुए कहा कि आप लोग प्रदेश हैं या सर्दी को छुट्टियां मनाने बाहर निकल गए हैं। सोशल मीडिया पर यूपी सरकार से उनकी ओर से ली गई इस चुटकी पर लोग अलग-अलग तरह को प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
कवि कुमार विश्वास बोले- ‘क्या गोमती में बह गया है यूपी का लॉ एंड ऑर्डर’
सोशल मीडिया पर जगतगुरु परमहंस आचार्य की ओर से स्वामी प्रसाद मौर्य को गोली मारने व इनाम की घोषणा से जुड़ा वीडियो देखने के बाद कोई इसकी निंदा कर रहा है तो कोई उनकी इस बात का समर्थन करते हुए नजर आ रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर परमहंस आचार्य का बेतुका बयान वायरल होने के बाद जाने माने हिंदी कवि डॉ. कुमार विश्वास ने जगतगुरु परमहंस आचार्य की ओर से स्वामी मौर्य को लेकर की गई टिप्पणी में बेतुकी भाषा का इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ही आपत्ति जताते हुए यूपी सरकार और यूपी के डीजीपी को टैग करते हुए तंज कसा। उन्होंने दोनों के ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए लिखा कि ‘श्रीमान @UPGovt @dgpup आप लोग अभी हैं या शीतावकाश पर निकल लिए ? मतलब क़ानून-सरकार, अदालत, लॉ एंड ऑर्डर नामक शब्द बचे हैं कि गोमती की धार में बह गए?’
कुमार के ट्वीट पर यूजर्स ने जमकर लिए मजे
कवि डॉ. कुमार विश्वास की ओर से सोशल मीडिया पर तंज की चाशनी में लिपटी इस टिप्पणी पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी जमकर मजे लिए। कुमार के ट्वीट पर सचिन यादव (@imsachinyadav1) नाम के यूजर ने लिखा कि ‘शीत अवकाश ज्यादा लंबे समय से चल रहा,अब इसको सुप्त अवकाश कहिए।’ इसके साथ ही खुर्शीद अंसारी (@AnsariK787) नाम के यूजर ने लिखा कि ‘यूपी…. और… क़ानून व्यवस्था.?? आप भी अच्छा मज़ाक कर लेते हो कवि महाराज.’।
स्वामी मौर्या को गोली मारने पर 25 करोड़ देने का परमहंस आचार्य ने किया था ऐलान
आपको बताते चलें कि पीठाधीश्वर परमहंस आचार्य ने सोमवार को सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या को लेकर भड़काऊ बयान दिया था, जिसमें उन्होंने स्वामी मौर्य को गोली मारने वाले लोगों को 25 करोड़ रुपए इनाम के तौर पर देने का ऐलान किया था। जिसके बाद परमहंस आचार्य के इस बयान पर पलटवार करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था परमहंस आचार्य एक कुख्यात अपराधी है। इतना ही नहीं, उन्होंने परमहंस आचार्य को नरपिशाच की संज्ञा दी थी।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
3 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
6 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
8 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
9 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
14 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
14 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines