Female Street Dog Jaya From Varanasi Gets Passport and Visa: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां जया नाम की एक फीमेल स्ट्रीट डॉग वैध पासपोर्ट और वीजा के साथ नीदरलैंड की यात्रा करेगी। नीदरलैंड की एक महिला ने इस स्ट्रीट डॉग को अडॉप्ट किया है।
नीदरलैंड के एम्स्टर्डम की रहने वाली मेराल बोंटेनबेल ने हाल ही में जया के साथ अपने प्यारे बंधन को लेकर न्यूज एजेंसी एएनआई से बात की। बोंटेनबेल ने बताया कि वह हमेशा एक पालतू जानवर पालने का सपना देखती थी। उन्होंने कहा कि वाराणसी की यात्रा के दौरान उन्हें जया से प्यार हो गया।
ऐसे हुई जया से दोस्ती
उन्होंने बताया कि मैंने वाराणसी की यात्रा की क्योंकि मुझे घूमने का शौक है। जब मैं एक दिन (अपने सह-यात्रियों के साथ) वाराणसी में घूम रही थी तो जया हमारे पास आई। वह बहुत प्यारी है। उसने मेरा दिल जीत लिया। मैंने उसे गले लगाया। उसके बाद वह हमारे साथ जुड़ गई। इसके बाद उसने हमारा पीछा करना शुरू कर दिया। फिर एक दिन सड़क पर एक अन्य कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया।
कहानी में रोमांचक मोड़ तब आता है जब एक जया पर एक अन्य स्ट्रीट डॉग ने हमला कर दिया। इसके बाद एक सुरक्षा गार्ड ने जया को उसके चंगुल से बचाता है। बोंटेनबेल ने एएनआई को बताया कि इसके बाद मैंने उसे गोद में उठाया।
पासपोर्ट-वीजा के लिए छह महीने रुकी बोंटेनबेल
जया को बेहतर जीवन देने के लिए बोंटेनबेल ने प्रतिज्ञा ली। अपनी जया के लिए पासपोर्ट और वीजा लेने के लिए उन्होंने आवेदन किया। बताया गया है कि इसके लिए उन्होंने छह महीने तक के लिए अपना भारत प्रवास आगे बढ़वाया। उन्होंने कहा कि मैं उसे अपने साथ ले जाने में सक्षम होने से बहुत खुश हूं। यह एक लंबी प्रक्रिया थी। मुझे उसे इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए छह महीने इंतजार करना पड़ा।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 hr agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 hr agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
4 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
4 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines