Viral Video: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक ऐसा वीडिया (Viral Video) सामने आया है, जिसने पुलिस से लेकर समाज के जिम्मेदारों तक पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां कलेक्ट्रेट में एक बुजुर्ग अपने बेटी को ठेले में लेकर पहुंचा। बेटी के एक पैर में प्लास्टल लगा हुआ था। आनन-फानन में पुलिस अधिकारी पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित का दर्द सुनकर उनकी मदद का पूरा भरोसा दिया। पिता ने कहा है कि वो अब किसी अधिकारी के पास नहीं जाएगा, चाहे कुछ भी हो जाए।
ससुराल वालों ने छत से फेंकी विवाहिता
जानकारी के मुताबिक, मंडी क्षेत्र के रहने वाले शख्स ने आगरा के डौकी क्षेत्र के एक गांव में की थी। आरोप है कि शादी के किछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर आरोपियों ने बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी। पिता ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि करीब एक माह पहले इसके जल्लाद पति ने मारपीट करके बेटी को छत से नीचे फेंक दिया। इससे उसका पैर टूट गया।
पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
पता चलने पर वो बेटी को अपने साथ ले आया। उसका इलाज करा रहा है। ससुराल वालों के खिलाफ डौकी थाने में केस भी दर्ज कराया है, लेकिन पुलिस वाले कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। बुजुर्ग पिता ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसके खुद खाने के लाले पड़े हुए हैं। ऐसे में बेटी का इलाज कहां से कराएगा।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
हार कर वह अपनी बेटी को ठेले पर लिटाकर और हाथों से ढकेल कर कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां पीड़ित पिता की बात सुनकर अधिकारियों ने संबंधित थाना पुलिस से बात की और मदद का भरोसा दिया। उधर, बेटी को ठेले पर लाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
LIVE: 'हर्बल कुम्भ' का भव्य शुभारंभ, धन्वंतरि वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत
4 mins agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
8 mins ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
3 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
3 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
13 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
16 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
21 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
22 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
23 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines