यूपी के लखीमपुर में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। लखीमपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में गर्भवती महिला को इलाज नहीं मिलने से नवजात की मौत हो गई। घटना से दुखी पिता विपिन नवजात के शव को झोले में रखकर डीएम ऑफिस पहुंचा। पिता की शिकायत पर हॉस्पिटल को सील कर दिया गया।
इस वजह से नहीं किया इलाज
बताया जा रहा है कि विपिन अपनी पत्नी रुबि को लेकर 2 दिन पहले प्राइवेट हॉस्पिटल में डिलीवरी कराने के लिए गए थे। महिला को अचानक दर्द बढ़ने पर हॉस्पिटल ने रुपयों की डिमांड की। डॉक्टरों ने 25 हजार रुपए मांगे लेकिन विपिन के पास महज 5 हजार रुपए थे। इससे डाक्टरों ने महिला का इलाज नहीं किया। जबकि महिला की उम्र 28 साल थी। डाक्टरों की इस लापरवाही में महिला की जान भी बाल बाल बची। लेकिन नवजात की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: रैपिडो चालक की शिकायत के चक्कर में गाजियाबाद की युवती को लगा 1.25 लाख का चूना, ऐसे की धोखाधड़ी
हॉस्पिटल हुआ सील
जैसे ही पिता नवजात के शव को लेकर डीएम ऑफिस पहुंचे तो वहां हड़कंप मच गया। जानकारी पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने तुरंत कार्रवाई की। प्रशासन ने लखीमपुर में गोलदार हॉस्पिटल की सील कर दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह की मौजूदगी में गोलदार हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है। हॉस्पिटल में भर्ती अन्य मरीज को इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। एक्शन की जानकारी शासन तक पहुंचाई गई। साथ ही इस मामले में हॉस्पिटल को सील करने के साथ ही लखीमपुर सीएमओ संतोष गुप्ता को जांच के आदेश दिए गए।
यह भी पढ़ें: UP: दिवाला गांव में पुराने विवाद के चलते दो घरों में आगजनी, पुलिस पर मिर्च पाउडर से हमला
नर्सों से निकलवाया बाहर
महिला का इलाज नहीं करने के अलावा बच्चे की मौत के बाद डाक्टरों ने महिला और उसके पति को नर्सों से हॉस्पटिल से बाहर निकलवा दिया। इसके बाद महिला को उसका पति सृजन हॉस्पिटल लेकर गया। वहां पता चला कि बच्चा पेट में पहले ही मर चुका है।
संबंधित खबरें
'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
1 hr agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
1 hr agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
2 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
3 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
7 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
8 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
9 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
9 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
10 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines