बेटे की हत्या कर घर में खोदी कब्र, भाभी से बोला-मैने विवेक को मार दिया...हुआ गिरफ्तार

Uttarakhand News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में एक पिता ने अपने बेटे की ही हत्या कर दी। हत्या के बाद पिता ने घर में ही शव दफनाने के लिए गड्डा खोदा। इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Crime News

घटना की जानकारी देते हुए अन्नराम आर्य, सीओ बाजपुर

Uttarakhand News: पिता पुत्र का रिश्ता सबसे गहरा रिश्ता होता है। लेकिन उत्तराखंड में इस रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां पर एक पिता (प्रेम शंकर) ने अपने बेटे (विवेक) की हत्या कर दी। उसकी लाश को ठिकाने लगाने के इरादे से वह घर में ही कब्र तैयार कर रहा था। पड़ोसियों को शक हुआ तो पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

लोहे की रॉड से किया हमला

हत्या का ये मामला जनपद उधम सिंह नगर के बाजपुर कोतवाली क्षेत्र सुल्तानपुर पट्टी का है। जहां पर एक पिता ने अपने बेटे पर लोहे की रॉड से हमला किया, इस हमले में उसकी मौत हो गई। हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आरोपी पिता ने पहले बेटे को मारा इसके बाद घर में ही गड्ढा खोदकर शव को दफनाने की तैयारी कर रहा था। गड्डा खोदने की आवाज जब पड़ोस में रहने वाली मृतक की चाची को सुनाई पड़ी, तो वह पिता के पास आई। सारा माजरा समझते हुए उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन

‘मार दिया, तूझे क्या मतलब’

आरोपी प्रेम शंकर शव को दफनाने के लिए जब गड्डा खोद रहा था तब लड़के की चाची आशा देवी घर पर आई। जब उन्होंने पूछा कि क्या कर रहे हो तो पिता ने चिल्लाकर कहा, मैंने अपने बेटे को मार दिया, तूझे क्या मतलब। आशा देवी जल्दी से घर से बाहर आई और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से लोहे की रॉड भी बरामद की है।

विज्ञापन


बाजपुर के सीओ अन्नराम आर्य ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक पिता ने बेटे की हत्या कर दी है मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ