Father rape minor Daughter: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से मानवता शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। आरोपी पिता ने हैवानियत की हदे पार कर दी। 2018 मे लड़की की मां की मौत हो गई थी। जिसके बाद से उसके पिता पिछले पांच सालों से हर रोज उसके साथ दुष्कर्म करता है। वह अपने घर में ही सुरक्षित नहीं है। पीड़िता जब इसका विरोध करती, तो आरोपी पिता उसके साथ मारपीट करता था। वह अपनी बेटी को हवस का शिकार बनाता रहा। इस दौरान लड़की दो बार प्रेग्नेंट भी हो गई। इस बारें में आरोपी पिता को पता चला, तो उसने अबॉर्शन करा दिया। पिता की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने बेटी ने स्थानीय थाने में पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता फतेहपुर के चांदपुर की रहने वाली है। 2018 में उसकी मां की मौत हो चुकी है। वह अपने भाई और पिता के साथ रहती है। पीड़ित ने बताया कि मां की मौत के बाद पिता जब भी उसे अकेला पाता, तो उसके साथ दुष्कर्म करता था। मना करने पर मारपीट करता था। कई बार उसने यह बात भाई को बताने की कोशिश की। लेकिन पिता ने डरा-धमकाकर चुप करा दिया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म के दौरान वह दो बार गर्भवती हो गई थी। इस पर पिता ने जबरदस्ती दवा खिलाकर अबॉर्शन करा दिया। पीड़िता ने परेशान होकर पिता के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया। एसपी उदयशंकर सिंह ने बताया कि किशोरी ने मुकदमा दर्ज कराया प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी । पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
संबंधित खबरें
वाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
3 mins ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
1 hr agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
6 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
6 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
15 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
17 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
20 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
21 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
22 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines