फतेहपुर में पटाखा बाजार में लगी भीषण आग, 60 से अधिक दुकानें जली, कई दुकानदार भी झुलसे

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दिवाली से पहले बड़ी आग लगने की घटना सामने आई हैं. यहां महात्मा गांधी परास्नातक महाविद्यालय के परिसर में लगे पटाखों के बाजार में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई.

Fatehpur News, Fatehpur Police, Diwali, Firecrackers, Firecracker Market, Uttar Pradesh News, Fire, Fire Department, फतेहपुर न्यूज,फतेहपुर पुलिस, दिवाली, पटाखें, पटाखा बाजार, उत्तर प्रदेश न्यूज, आग, दमकल विभाग

मौके पर दमकल विभाग की गाड़िया

विज्ञापन

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दिवाली से पहले बड़ी आग लगने की घटना सामने आई हैं. यहां महात्मा गांधी परास्नातक महाविद्यालय के परिसर में लगे पटाखों के बाजार में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई. इस दौरान पटाखों के तेज धमाके के साथ आग एक से दूसरी दुकान में फैलती चली गई. कुछ ही देर में आग ने मैदान में लगी सभी 60 से अधिक पटाखों की दुकानें जलकर राख हो गई. बताया गया है कि इस दौरान कई दुपहिया वाहन भी आग की चपेट में आकर जल गए और कई दुकानदार भी झुलस गए हैं. धमाके और धुंए के कारण पूरे इलाके में दहशत फैल गई.

अचानक लगी आग से मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार, यूपी के फतेहपुर के शांतिनगर थाना क्षेत्र स्थित एमजी कॉलेज परिसर में अस्थायी पटाखा बजार लगा हुआ था. बताया गया कि रविवार दोपहर अचानक एक पटाखे की दुकान में आग लग गई. अचानक लगी आग धीर-धीर बढ़ती चली गई और आस-पास की कई दुकानों को अपनी चपेट में लिया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आग के कारण पटाखों में हो रहे तेज धमाकों और धुएं के गुबार से इलाके में दहशत फैल गई. आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की गई गाडियां मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया.

विज्ञापन

60 से अधिक पटाखों की दुकानें जली

बताया गया कि आग लगने के कारण लगभग 60 से अधिक पटाखों की दुकानें जल गई. इस दौरान आग की चपेट में आने से कई दुकानदार और ग्राहक भी घायल हुए हैं. मौके पर पुलिस बल ने लोगों की मदद से बाजार में अन्य दुकानदारों और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि हादसे में कई लोगों घायल हुए है, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. पटाखा बाजार दिवाली से पहले हर साल एमजी कॉलेज के पास लगता है, जहां बड़ी संख्या में व्यापारी अस्थायी दुकानें लगाकर पटाखों की बिक्री करते हैं. प्रशासन की तरफ से पहले ही यहां सुरक्षा के इंतजाम के निर्देश दिए थे. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग किन कारणों से लगी. वहीं अधिकारियों का कहना है कि दुकानदारों और आम लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ