हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'निकल रही शादी की उम्र, लड़की देखने जाना है...', यूपी पुलिस के सिपाही ने मांगी 5 दिन की छुट्टी

विज्ञापन
UP Police

Farrukhabad constable asked leave for marriage: उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही का एक लेटर सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो छुट्टियों के आवेदन से जुड़ा है। इसमें सिपाही ने छुट्टी लेने की वजह का खुलासा किया है। सिपाही ने लिखा कि बड़ी मुश्किल से अच्छा रिश्ता आया है। शादी की उम्र भी निकल रही है। फिलहाल अफसरों ने उसकी छुट्टी मंजूर कर ली है।

यह पूरा मामला फर्रुखाबाद जिले का है। सिपाही कादरीगेट थाने में तैनात है। उसने छुट्टी के लिए सीओ सिटी को आवेदन किया था। उसके पिता भी पुलिस विभाग में पोस्टेड हैं।

पहले पढ़िए क्या लिखा है लेटर में…

सेवा में,
श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय (सदर)
जनपद – फतेहगढ़
विषय- शादी करने के लिए कन्या दर्शनार्थ अवकाश
महोदय,
सादर अवगत कराना है कि प्रार्थी के पिताजी ने प्रार्थी को दूरसंचार के माध्यम से सूचित किया कि वह प्रार्थी के लिए कन्या देखने जा रहे हैं। प्रार्थी की पुलिस में नौकरी लगे तीन वर्ष होने जा रहे हैं। अभी तक प्रार्थी का विवाह नहीं हुआ है। महोदय पुलिस के लड़को के शादी के रिश्ते भी न के बराबर आ रहे हैं। श्रीमान बड़ी ही मुश्किल से एक अच्छा रिश्ता मिला है। महोदय प्रार्थी की विवाह की आयु भी अपनी अन्तिम सीढ़ियों पर है।
अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि प्राथी को दिसा 3/09/23
से 5 दिन का आकस्मिक अवकाश प्रदान करने की कृपा करें। महोदय की महान कृपा होगी।.

प्रार्थी
का. ब57 राघव चतुर्वेदी
थाना कादरीगेट, जनपद फर्रूखाबाद

आगरा का रहने वाला है सिपाही

सिपाही राघव चतुर्वेदी आगरा के शाहगंज के रहने वाले हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती पांचालघाट चौकी पर है। सिपाही का कहना है कि अपनी परेशानी को यदि ईमानदारी से अफसरों के सामने रखा जाए तो कोई समस्या नहीं होती है।

यह भी पढ़ें: 30 साल से मां का शव ढूंढ रहा बेटा, मालकिन के चक्कर में डॉक्टर पिता ने कर दिया था कत्ल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें