हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ग्रेटर नोएडा में किसानों ने तिरंगा यात्रा से दिया देशभक्ति और एकजुटता का संदेश

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में किसानों ने बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली। जीरो प्वाइंट से शुरू होकर कासना होते हुए यह यात्रा रामपुर के सिरसा टोल पर समाप्त हुई।

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में किसानों ने बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली। जीरो प्वाइंट से शुरू होकर कासना होते हुए यह यात्रा रामपुर के सिरसा टोल पर समाप्त हुई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में किसान बाइक से रैली निकालते हुए नजर आए। किसानों ने यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह यात्रा निकाली। किसानों का कहना है कि तिरंगा यात्रा निकाल कर उन्होंने देशभक्ति और एकजुटता का संदेश दिया है।

सरकार को संदेश देने का प्रयास
किसानों का कहना है कि संयुक्त प्रयास से सभी किसान संगठन से एकजुट होकर तिरंगा यात्रा निकाली है। उनका प्रयास है कि सरकार को संदेश दिया जा सके कि किसानों के हित में जल्द ही कोई ठोस निर्णय लिया जाए। किसान लंबे समय से आबादी निस्तारण, भूखंड समेत कई अन्य मांग करते आ रहे है। किसानों का कहना है कि उनकी मांग लगातार शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगी।

महापंचायत कर चुके है किसान
अपनी जायज मांगो को लेकर किसान बीते 30 जुलाई को गलगोटिया अंडरपास के समीप महापंचायत कर चुके है। किसानों का कहना है कि चुप नहीं बैठने वाले है। उनकी जमीन के बदले ही विकास हो रहा है। ऐसे में उनके बच्चों को रोजगार समेत कई अन्य लाभ मिलने चाहिए। जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती वह महापंचायत करते रहेंगे।

विज्ञापन

कुछ गांव के किसानों को मिले भूखंड
बता दें कि हाल ही में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से सिरसा समेत कुछ अन्य गांव के किसानों को 6 फीसद भूखंड आवंटित किए गए थे। ऐसे में जिन किसानों को इसका लाभ अभी नहीं मिल सकता है प्राधिकरण द्वारा उनकी सूची तैयार की जा रही है। दावा है जल्द ही सभी किसानों को लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में डेढ़ लाख कुत्तों के लिए बनेंगे 5 डाॅग शेल्टर होम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola