हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

किसानों का दिल्ली मार्च स्थगित, दलित प्रेरणा स्थल पर करेंगे प्रदर्शन, जानें आगे का प्लान

Farmer March Noida to Delhi: नोएडा से दिल्ली की ओर मार्च कर रहे किसानों ने प्रशासन से बातचीत के बाद मार्च स्थगित कर दिया था। अब किसान 7 दिनों तक दलित प्रेरणा स्थल पर प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
Noida Farmer Protest

Noida Farmer Protest: नोएडा से हजारों की तादाद में किसानों ने आज दिल्ली की ओर कूच किया। इस दौरान पुलिस ने उनको दलित प्रेरणा स्थल पर रोक दिया। इसके बाद किसानों और प्रशासन के बीच सहमति बनी और किसान दलित प्रेरणा स्थल पर धरना प्रदर्शन करने पर सहमत हो गए। किसानों ने जिले की सभी सड़कों से हटने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की बात कही है। बता दें कि इससे पहले किसानों ने दिल्ली की ओर कूच किया था। संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में हजारों किसानों ने नोएडा से संसद की ओर मार्च निकालने की घोषणा की थी।

बीकेयू के नेता चौधरी बीसी प्रधान ने बताया प्रशासन से बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया है। किसान प्रेरणा स्थल के अंदर प्रदर्शन करना जारी रखेंगे, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं। किसानों ने प्रशासन को 7 दिन का समय दिया है, अगर 7 दिन बाद मांगें पूरी नहीं होती है तो वे दिल्ली कूच करेंगे। इस बार आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।

चिल्ला बाॅर्डर पर 5 किलोमीटर लंबा जाम

बता दें कि पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए जगह-जगह पर बैरिकेडिंग की थी। पुलिस ने किसानों को दलित प्रेरणा स्थल पर रोक दिया। इस दौरान किसानों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए दिल्ली-यूपी को जोड़ने वाले चिल्ला बाॅर्डर पर बैरिकेडिंग कर दी थी। इस दौरान वज्र वाहन और आरएएफ के जवान तैनात थे। वहीं ड्रोन से भी निगरानी हो रही थी। नोएडा एक्सप्रेस-वे के बंद होने और वाहनों की चेकिंग के चलते 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था।

ये भी पढ़ेंः नोएडा में किसानों का प्रदर्शन स्थगित, सड़कें करेंगे खाली, प्रशासन के साथ बैठक के बाद किया ऐलान

जानें किसानों की प्रमुख मांगें

1. 64 प्रतिशत की दर से किसानों को मुआवजा मिले।
2. भूमिहीन किसानों के बच्चों को रोजगार के लिए फायदे दिए जाएं।
3. नए भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार बाजार दर का 4 गुना मुआवजा दिया जाए।
4. जमीन अधिग्रहण के बदले 10 प्रतिशत प्लाॅट दिया जाए।

ये भी पढ़ेंः Farmers Protest: प्रदर्शनकारी किसानों की 7 मांगें क्या? जिनके लिए आज दिल्ली में मार्च

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें