मानस श्रीवास्तव/लखनऊ
Love Jihad: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लव जिहाद की कहानी सामने आई है। आरोप है कि ढोंगी ने प्यार का नाटक करके एक लड़की को फंसाया गया और इसके बाद उसे लगातार ब्लैकमेल करके उसका यौन शोषण किया गया। उसे धर्म बदलने के लिए मजबूर किया गया और जब गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात भी करवा दिया गया। अब इस मामले में स्थानीय पुलिस ने युवती के कथित प्रेमी और उसके सात परिवार वालों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ज्यादती के आरोपियों में से सात की पहचान गोमती नगर थाने के इलाके में रहते अफजाल सिद्दीकी, मुनीर सिद्दीकी, सलमान सिद्दीकी, बाबी शाहीन गुड़िया, अफजाल की मां, इमरान खान और ईशान के रूप में हुई है। इस बारे में पुलिस को दी शिकायत में इलाके की एक युवती ने बताया कि कुछ दिन पहले वह अफजाल सिद्दीकी नाम के एक युवक के साथ लगाव में आई थी। उस दौरान शारीरिक संबंधों का अफजाल ने न जाने कब वीडियो बना लिया।
यह भी पढ़ें: AMU के स्टूडेंट्स के खिलाफ FIR दर्ज; यूनिवर्सिटी की सड़कों पर लहराए थे ‘एएमयू स्टैंड फिलिस्तीन’ के पोस्टर
शिकायतकर्ता युवती का आरोप है कि अफजाल ने कुछ दिन बाद ही उसे अपना मजहब कबूल करने के लिए दबाव में लेना शुरू कर दिया और इनकार करने पर पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देने की धमकी देनी शुरू कर दी। इसके बाद इस वीडियो के आधार पर वह उसका यौन शोषण आगे भी जारी रखा। इतना ही नहीं, जब वह गर्भवती हो गई तो अफजाल और उसके परिवार वालों ने जबरन गर्भपात करवा दिया। अब मजबूर होकर उसने पुलिस के पास आकर शिकायत दर्ज कराई है।
यह भी पढ़ें: “खोद के गाड़ दूंगा, हद से ज्यादा जाओगे तो दिमाग ठंडा कर दूंगा”… उत्तर प्रदेश के DSP का वीडियो वायरल
उधर, इस शिकायत के आधार पर गोमती नगर थाने की पुलिस ने अफजाल सिद्दीकी, मुनीर सिद्दीकी, सलमान सिद्दीकी, बाबी शाहीन गुड़िया, अफजाल की मां, इमरान खान, ईशान और एक अन्य के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करके आगे की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
4 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
5 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
6 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
6 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
7 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
17 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
19 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
21 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
21 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines