Noida News: नोएडा के सेक्टर-3 में फर्जी रजिस्टर्ड कंपनी के जरिए करोड़ों रुपये के टैक्स घोटाले का खुलासा हुआ है। हनुमंत टेक्नो सोलर प्राइवेट लिमिटेड नाम की इस कंपनी का नाम भले ही सुनने में बड़ा लगे, लेकिन हकीकत में यह कंपनी केवल कागजों पर अस्तित्व में थी। जांच में सामने आया है कि कंपनी ने फर्जी बिलों के जरिए 30 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार दर्शाया और उस पर 6.42 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) क्लेम किया गया।
जांच में खुली पोल, मौके पर नहीं मिला कोई दफ्तर
राज्य जीएसटी विभाग की एसआईबी (स्पेशल इंवेस्टिगेशन ब्रांच) टीम ने जब कंपनी द्वारा पंजीकृत पते की जांच की तो वहां न कोई दफ्तर मिला न कोई कर्मचारी। दिए गए पते पर किसी भी व्यावसायिक गतिविधि का कोई प्रमाण नहीं मिला। विभाग ने कंपनी को नोटिस भेजा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
नौकरी के नाम पर लिए गए दस्तावेज
जांच में कंपनी का डायरेक्टर मध्यप्रदेश निवासी वाहिद हुसैन निकला। जब टीम ने उससे संपर्क किया तो उसने बताया कि उसने राधे नामक व्यक्ति को नौकरी के लिए अपने दस्तावेज दिए थे। कुछ समय बाद जब नौकरी नहीं लगी तो दोनों के बीच संपर्क टूट गया। वाहिद ने दावा किया कि उसे इस फर्जीवाड़े की कोई जानकारी नहीं है।
इनपुट टैक्स क्रेडिट के जरिए करोड़ों का नुकसान
फर्जी कंपनी के जरिए जाली बिल बनाकर आईटीसी क्लेम किया गया। फिर उसे दूसरी कंपनियों को पास ऑन कर दिया गया। इस प्रक्रिया में राज्य कर विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। जांच एजेंसियों को शक है कि इस फर्जीवाड़े के पीछे संगठित गिरोह काम कर रहा है जो भोले-भाले लोगों के दस्तावेजों का दुरुपयोग करता है।
थाने में एफआईआर दर्ज
स्टेट जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर महेंद्र कुमार ने इस पूरे मामले में फेज-1 थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर वाहिद हुसैन, इरसाद अली और राधे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि किस तरह से इस कंपनी को रजिस्टर्ड कराया गया। किन लोगों ने दस्तावेज जुटाए और इसमें किन अधिकारियों या दलालों की मिलीभगत हो सकती है।
ये भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट की सीधे दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी, 23 किलोमीटर पुश्ता रोड घोषित होगा NH
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
5 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
8 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
9 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
11 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
12 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
14 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
14 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
16 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
18 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines