समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद अवधेश प्रसाद ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। फैजाबाद के सांसद ने दावा किया कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद से राज्य में हिंदू, मुसलमान और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की टिप्पणी ‘यूपी में मुसलमान सबसे सुरक्षित हैं’ को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। प्रसाद ने कहा कि सच्चाई यह है कि योगी बाबा की सरकार के सत्ता में आने के बाद से उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम हुआ है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक प्रसाद ने कहा कि केवल मुस्लिम घरों को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया जाता है और इस तरह की कार्रवाई पूरी तरह असंवैधानिक है। अपनी कमियों को छिपाने के लिए वे हिंदू-मुस्लिम के मुद्दे उठाते रहते हैं।
‘वे सिर्फ नफरत फैलाते हैं’
समाजवादी पार्टी के सांसद ने आगे आरोप लगाया कि योगी सिर्फ नफरत फैलाते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि यूपी में सभी धर्मों के लोग सेफ हैं। वे सबकी भलाई की कामना करते हैं। अगर यूपी में हिंदू सेफ हैं, तो मुस्लिम भी सेफ हैं। हिंदू भाईचारे को पसंद करते हैं। योगी ने कहा था कि 100 हिंदू परिवारों के बीच एक मुस्लिम परिवार सेफ रह सकता है। क्या 100 मुस्लिम परिवारों के बीच एक हिंदू परिवार सेफ रह सकता है? हिंदुओं के बीच मुस्लिम परिवार धार्मिक रूप से भी स्वतंत्र रह सकता है।
यूपी में अब दंगे नहीं होते
योगी ने कहा था कि 100 मुस्लिम परिवारों के बीच 50 हिंदू परिवार भी सेफ नहीं हैं, बांग्लादेश इसका जीता-जागता उदाहरण है। इससे पहले पाकिस्तान और अफगानिस्तान में क्या हुआ, यह सबको बताने की जरूरत नहीं है? हमें अगला टारगेट न बनाया जाए, इसके लिए सावधान रहने की जरूरत है। वे सभी के साथ समान व्यवहार करते हैं। 2017 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से राज्य में सांप्रदायिक दंगे बंद हो गए हैं। 2017 से पहले जब यूपी में दंगे होते थे, तो हिंदू-मुस्लिमों के घर और दुकानें जलाई जाती थीं। योगी ने कहा था कि वे उत्तर प्रदेश के साधारण नागरिक हैं, जो सबके समर्थन और विकास में विश्वास करते हैं।
यह भी पढ़ें:पंजाब बजट: 65 लाख परिवारों को 10 लाख तक कैशलेस इलाज, हर जिले में शुरू होगी ये खास योजना
यह भी पढ़ें:पंजाब में मुफ्त मिलती रहेगी 300 यूनिट बिजली, 7713 करोड़ का बजट प्रस्तावित; चीमा ने किए ये ऐलान
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
8 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
8 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
9 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
19 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
22 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
23 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines