Faizabad Lok Sabha Election Result 2024 Vote Counting News Updates LIVE: फैजाबाद लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद 33000 से ज्यादा मतों से आगे हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह पीछे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती जारी है। प्रदेश में कुल 59.10 मतदान हुआ। अब फैसले की घड़ी आ चुकी है। आज मतगणना के बाद पता चल जाएगा कि भाजपा के लल्लू सिंह अपनी जीत को बरकरार रख पाते हैं या फिर बाजी सपा या बसपा ले जाएगी? बता दें कि फैजाबाद में भाजपा के उम्मीदवार लल्लू सिंह हैं, जबकि सपा की तरफ से अवधेश प्रसाद और बसपा की ओर से सच्चिदानंद पांडे मैदान में हैं। किसके हिस्से में ज्यादा वोट आएंगे ये जानने के लिए बने रहें News24 के साथ…
2019 के मुकाबले कम रहा मतदान
साल 2014 की बात करें तो फैजाबाद में अधिकतम 58.88% मतदान संपन्न हुआ था। जोकि 2024 के मतदान से कम रहा था। बता दें कि इस बार फैजाबाद में 59.10 प्रतिशत वोटिंग हुई है। हालांकि ये प्रतिशत साल 2019 लोकसभा चुनाव से कम रहा है। 2019 में पूरे प्रदेश में करीब 61 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, जिसने एक नया रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि इस साल मतदान का प्रतिशत कम रहा है।
यहां देखें: कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी 543 सीटों की पल-पल की अपडेट
भाजपा का रहा है कब्जा
साल 2014 और 2019 की बात करें तो फैजाबाद की लोकसभा सीट पर भाजपा का कब्जा रहा है। इस सीट से उम्मीदवार और पार्टी के दिग्गज भाजपा नेता लल्लू सिंह हैं, जिन्हें 2014 में संसदीय चुनाव में उतारा गया था। लल्लू सिंह ने भारी मतों से जीत हासिल की थी। फिर साल 2019 के लोकसभा चुनाव में लल्लू सिंह ने अपनी जीत को कायम रखा और 529021 वोट से सपा के आनंद सेन यादव को करारी शिकस्त दी थी। इस बार के चुनाव में भाजपा ने फिर से उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है।
ये भी पढ़ें: UP-Bihar से केरल-बंगाल तक, Live देखिए लोकसभा रिजल्ट की कवरेज
राम मंदिर से मिला फायदा
बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद यहां बड़े स्तर पर चुनावी माहौल देखने को मिला है। खुद लल्लू सिंह ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि शहर में जब से राम मंदिर बना है, आम जनता का उत्साह देखने लायक है। उन्होंने दावा किया था कि इसका असर काफी हद तक चुनाव में देखने को मिलेगा। वहीं सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद की बात करें तो वो विधानसभा के वरिष्ठ सदस्य में से एक हैं, जिनकी दलित वोटों पर खासा पकड़ है।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
7 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
17 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
20 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines