उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के खजनी इलाके के एक व्यक्ति से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर दोस्ती कर 15 लाख रुपये से अधिक की कथित तौर पर ठगी किए जाने का मामला सामने आया है. खजनी थाना क्षेत्र के खोरिया भीटी गांव के इंद्रलाल जायसवाल द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार उसने फेसबुक पर शार्लेट ओलिविया नाम की एक महिला से दोस्ती की थी, जिसने दावा किया था कि वह अमेरिका की रहने वाली है और सीरिया में काम करती है.
सूत्रों ने बताया कि जायसवाल ने अपनी शिकायत में कहा कि बातचीत के दौरान दोस्ती बढ़ने पर महिला ने उससे भारत आने की इच्छा जाहिर की और बाद में दावा किया कि वह दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंच गयी है लेकिन अधिकारियों ने उसका सामान रोक लिया है और उसे छोड़ने के लिये धन की मांग कर रहे हैं.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक जायसवाल का कहना है कि उसने महिला के दावों पर यकीन कर बैंक के ऐप के जरिये महिला द्वारा दिए गए कई बैंक खातों में 15 लाख 20 हजार 399 रुपये भेज दिये.
सूत्रों के अनुसार महिला ने और रकम भेजने को कहा तो जायसवाल को एहसास हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गया है. उसके बाद जायसवाल ने ‘नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल’ पर शिकायत दर्ज करायी और पुलिस से संपर्क किया. जायसवाल ने जांचकर्ताओं को बताया कि महिला से जुड़े व्हाट्सप नंबर पर शार्लेट ओलिविया और सोनम कुमारी के नाम थे.
अधिकारियों ने बताया कि जायसवाल ने पुलिस को वित्तीय लेन-देन और अन्य सुबूत भी सौंपे हैं. खजनी के इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने कहा, ‘शार्लेट ओलिविया के नाम से एक अनजान महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.’ उन्होंने कहा कि साइबर अपराध प्रकोष्ठ द्वारा मामले की जांच की जा रही है.
संबंधित खबरें
मोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
1 hr agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
2 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
5 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
7 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
15 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
23 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
23 hrs agoशिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
1 day agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
1 day agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines